*अटल सदन दल्ली राजहरा में महिलामोर्चा की बैठक संपन्न*
दल्ली राजहरा,8 जनवरी 2026-
आज दल्ली राजहरा के अटल सदन में महिलामोर्चा की प्रथम बैठक रखी गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी महिलामोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक एवं बालोद जिला महिलामोर्चा अध्यक्ष श्रीमती डॉ.मोना टूवानी जी का आगमन हुआ।
प्रदेश महामंत्री प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी को सशक्त बनाने के लिए महिला मोर्चा हमेशा तत्पर है केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को प्रदेश के गांव-गांव तक और हर घर तक पहुंचाना यह हमारी प्राथमिकता है।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मोना टूवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में हमें बालोद जिले के तीनों विधानसभा में जीत हासिल करनी है और इन चुनावों में महिलाओं की विशेष भागीदारी रहे, अंत में उन्होंने अटल जी की एक कविता के साथ अपने बात की समाप्ति की हार नहीं मानूंगा रार नहीं ठानूंगा,काल के कपाल पे लिखता मिटाता हु,गीत नया गाता हूं...........
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू,मंडल महामंत्री श्री रमेश गुजर,राजेश दसोंडे,मंडल उपाध्यक्ष मुकेश खस,सुरेन्द्र बेहरा, वार्ड क्रमांक 22के पार्षद सुरेश जायसवाल, वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद भूपेंद्र श्रीवास,प्रमोद कुमार,समर्थ
लखानी,राहुल साहू महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती गीता मरकाम,अरुणा रामटेके,मालती निषाद,मोनिका साहू,सुख्वंतीं ठाकुर,रमनी बाघ,ललिता साहू,ऊषा साहू,नंदा पसीने, भिखी मसीहा,संध्या शर्मा,मोहंतिन चौरखा,पिंकी सिंह एवं बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन श्रीमती किरण सिंहा ने किया एवं आभार सुखवंतींन ठाकुर ने किया।