*दुर्ग क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं पर तत्काल हो कार्यवाही - डॉ. प्रतीक उमरे*

दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने परिवहन मंत्री केदार कश्यप से दुर्ग के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि दुर्ग आरटीओ कार्यालय भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका है तथा यहां भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की मिलीभगत से कार्यालय में अवैध वसूली का खेल खुलेआम चल रहा है।वाहन पंजीयन,ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने,रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर,फिटनेस प्रमाण-पत्र तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों में दलालों एवं अधिकारियों,कर्मचारियों की सांठगांठ से आम नागरिकों का शोषण हो रहा है।बिना रिश्वत दिए कोई कार्य समय पर नहीं होता,जिससे जनता में भारी असंतोष व्याप्त है।इसके अलावा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली अहंकारपूर्ण एवं मनमानीपूर्ण है,जिसमें नियम-कानूनों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि दुर्ग जिले में परिवहन विभाग की यह स्थिति न केवल सड़क सुरक्षा को प्रभावित कर रही है, बल्कि भाजपा सरकार की पारदर्शी प्रशासन की छवि को भी धूमिल कर रही है।उन्होंने परिवहन मंत्री केदार कश्यप से आग्रह किया है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी अधिकारी एवं कर्मचारियों पर तत्काल निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई की जाए।साथ ही कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की जड़ों को समाप्त करने के लिए कड़े सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि यह मांग दुर्ग जिले के नागरिकों की भावनाओं को प्रतिबिंबित करती है,जो रोजाना आरटीओ कार्यालय में होने वाली अनियमितताओं से पीड़ित हैं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3