तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
तिल्दा शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने अजितेश शर्मा बलदाऊ साहू को पुनः ग्रामीण का दायित्व।
कांग्रेस पार्टी द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों की जारी सूची में तिल्दा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष पद पर अजितेश शर्मा की नियुक्ति की गई है जबकि ग्रामीण से बलदाऊ साहू को पुनः अध्यक्ष बनाया गया है, उक्त नियुक्ति के बाद तिल्दा नेवरा शहर व ग्रामीण के कांग्रेसियों ने दोनों ही ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई दी है।
वहीं नवनियुक्त शहर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे और कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
अपनी नियुक्ति पर उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया है।