तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
भूमिया में आबकारी विभाग ने छापा मारकर 250 पौव्वा अवैध शराब किया जप्त।
सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर संगीता, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग वृत्त तिल्दा प्रभारी व टीम द्वारा अवैध रूप से शराब रखने की सूचना पर वार्ड न 10, ग्राम-भूमिया निवासी आरोपी अनिल पारधी पिता मोहन पारधी के मकान में दबिश देकर अवैध रूप से बिक्री करने हेतु रखे 250 पौव्वा देशी मदिरा मसाला (शोले) शराब जप्त किया गया।
आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) , 59(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया ।
उक्त प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया है साथ ही
उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा का विशेष योगदान रहा।