" उप जोन स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए जनपद अध्यक्ष पुष्पा मंडावी "

" उप जोन स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए जनपद अध्यक्ष पुष्पा मंडावी "

" उप जोन स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए जनपद अध्यक्ष पुष्पा मंडावी "
" उप जोन स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए जनपद अध्यक्ष पुष्पा मंडावी "
विकासखंड मानपुर अंतर्गत ग्राम मिचगाँव में उप जोन स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसके उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा कोठारी जिला पंचायत सदस्य जिला मोहला मानपुर अं. चौकी तथा समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा मंडावी अध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर रहे | विशिष्ट अतिथि श्री देवानंद कौशिक उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा अनुशासन ही सफलता की सीढ़ी है, खेल -कूद से बच्चों में शारीरिक ही नही बौद्धिक व मानसिक विकास होता है | उन्होंने बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले प्रतिभागीयों को बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किया | मुख्य अतिथि के द्वारा सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया | कुम्हारी तथा सिवनी संकुल अंतर्गत उन्नीस स्कूलों के लगभग 650 बच्चे इस प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए |इस अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया |
                   माध्यमिक विभाग बालक कबड्डी में माध्यमिक शाला मिचगाँव प्रथम व माध्यमिक शाला अड़जाल द्वितीय, बालिका कबड्डी माध्यमिक शाला कुम्हारी प्रथम, माध्यमिक शाला अड़जाल द्वितीय, बालक खो -खो माध्यमिक शाला सिवनी प्रथम, माध्यमिक शाला मिचगाँव द्वितीय, बालिका खो -खो माध्यमिक शाला सिवनी प्रथम, माध्यमिक शाला कुम्हारी द्वितीय, रस्साकसी बालक माध्यमिक शाला कुम्हारी प्रथम, माध्यमिक शाला मिचगाँव द्वितीय, बालिका रस्साकसी माध्यमिक शाला सिवनी प्रथम, माध्यमिक शाला अड़जाल द्वितीय, इसी प्रकार प्राथमिक विभाग बालक कबड्डी प्राथमिक शाला फुलकोड़ो प्रथम, प्राथमिक शाला कोहका द्वितीय, बालिका कबड्डी प्राथमिक शाला मिचगाँव प्रथम, प्राथमिक शाला झलकाटोला द्वितीय, बालक खो - खो प्राथमिक शाला मिचगाँव प्रथम, प्राथमिक शाला कमानसूर द्वितीय, बालिका खो - खो प्राथमिक शाला कमानसूर प्रथम, प्राथमिक शाला बोगरेपारा द्वितीय स्थान प्राप्त किए |
                       कार्यक्रम में मुख्यरूप से श्रीमती पुष्पा मंडावी अध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर, श्री देवानंद कौशिक उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर, श्रीमती अलका विनीलाल संकुल प्राचार्य कुम्हारी, श्री शिवदयाल रावटे संकुल प्राचार्य सिवनी, चोवा राम ठाकुर समन्वयक कुम्हारी, रमेश कुमार सोरी समन्वयक सिवनी, के. बी. साहू व्याख्याता कुम्हारी, अश्वन चंद्रवंशी प्रधान पाठक, पूरन सिंह हिड़को सरपंच मिचगाँव, सम्पत लाल कोमा ग्राम पटेल मिचगाँव, नमिता उसारे सचिव, गजेंद्र कुमार नेताम, राकेश कोडोपी सरपंच कहडबरी, शिवकुमार कोमा, अरविन्द तारम, भुनेश्वर पिस्दा, श्यामसुंदर कोमा, मोतीराम मण्डवी, मधु कुलहरिया, परमानंद उसारे सरपंच फुलकोड़ो, कमलनारायण कोमा, प्रबल कुंजाम सरपंच ढोढरी, ईश्वरी तारम, सकून तारम, रामेश्वरी ध्रुव, किशन लाल मंडावी, नोहर सिंह रावटे, के. के. भारती, बिसनाथ जामड़े, धनेश्वरी ढाले, रूपेंद्र कुमार नन्दे, बलिराम साहू, भगवती यादव, कलेश्वर प्रसाद ध्रुव, घनश्याम सिंह बोगा, मानिक लाल कोठारी, तुलसी राम पुरामें, प्रदीप कुमार मंडावी, रोशन कुमार साहू, बोधन सलामे, अगसिया भुआर्य, भगेश्वरी भुआर्य, हुलसी भुआर्य, टिकेश्वरी ठाकुर, वशिष्ट कुमार नागराज, दरियाव दुग्गा, अजित महेश्वरी, नईम खान, सदाराम धुर्वे फिल्ड मार्शल, सालिक राम आर्य, राज सोरी, अजय नेताम, कैलाश नेताम, दीनदयाल भुआर्य, अशोक कुमार देंवागन, नेतराम कोर्राम, डोमन मसिया, देवेंद्र रामटेके, भानुप्रताप कड़ियाम, योगेश मानकर, निखलेश टेम्बुलकर, पूरन सिंह यादव के साथ ही संकुल कुम्हारी, सिवनी के समस्त स्कूलों के स्वीपर, रसोईया, भारी संख्या में ग्रामीण जन, शिक्षक - शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए | समापन कार्यक्रम के अध्यक्ष पूरन सिंह हिड़को सरपंच मिचगाँव के द्वारा दर्शकों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के लिए धन्यवाद प्रेषित किए | कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्राथमिक शाला फुलकोड़ो के प्रधान पाठक श्री भक्ता राम मंडावी के द्वारा किया गया |

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3