*दल्ली राजहरा के गौरव भीष्म रथ पर फहरेगा बालोद जिले का सबसे बड़ा तिरंगा*

*राजहरा युथ वेलफेयर एसोसिएशन ने दी जानकारी*

दल्ली राजहरा नगर एक बार फिर देशभक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी राजहरा यूथ वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के गौरव भीष्म रथ पर बालोद जिले का सबसे ऊंचा एवं भव्य तिरंगा ध्वज फहराया जाएगा। यह कार्यक्रम कल प्रातः 10:30 बजे भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भीष्म रथ एशिया की सबसे बड़ी लोहे की प्रतिमा का रिकॉर्ड धारण करता है और दल्ली राजहरा की पहचान व गौरव का प्रतीक माना जाता है। संगठन के सदस्यों ने बताया कि यह ध्वजारोहण कार्यक्रम सभी विद्यालयों एवं अन्य शासकीय कार्यक्रमों के पश्चात पारंपरिक उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया जाता है।
राजहरा यूथ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लगभग पांच वर्ष पूर्व इस ऐतिहासिक ध्वजारोहण की शुरुआत की गई थी। बीएसपी प्रबंधन एवं नगर पालिका के सहयोग से भीष्म रथ परिसर का सौंदर्यीकरण होने के बाद अब यह आयोजन हर वर्ष और भी अधिक भव्यता के साथ मनाया जा रहा है।
आयोजकों ने नगर के सभी नागरिकों से इस गौरवशाली अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने की अपील की है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3