*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले बिलासपुर संभाग के सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला*

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले बिलासपुर संभाग के सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला*

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले बिलासपुर संभाग के सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला*
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले बिलासपुर संभाग के सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला* 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर संभाग के अंतर्गत संगठनात्मक गतिविधियों एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
अभिषेक शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री से प्राप्त मार्गदर्शन संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में अत्यंत प्रेरक रहा।
गौरतलब है कि बिलासपुर संभाग, जिसमें 9 जिले और 25 विधानसभा क्षेत्र सम्मिलित हैं, प्रदेश का एक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक क्षेत्र है। पार्टी नेतृत्व ने अभिषेक शुक्ला की कार्यकुशलता और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें बिलासपुर संभाग सहप्रभारी का उत्तरदायित्व सौंपा है। दायित्व ग्रहण करने के पश्चात वे लगातार बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों एवं विधानसभाओ — सारंगढ़, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, खरसिया आदि में कार्यकर्ता बैठकों के माध्यम से संगठन को सक्रिय कर रहे हैं।
बैठकों में उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उसका हृदय से निर्वहन किया जाए। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएँ धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हों और पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ पहुँचे इस दिशा में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत बनाना ही संगठन की नींव है। “ *सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास* ” की भावना के साथ संयुक्त प्रयास ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3