*खरोरा में हेल्थ डिपार्टमेंट गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ*

*खरोरा में हेल्थ डिपार्टमेंट गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ*

*खरोरा में हेल्थ डिपार्टमेंट गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ*
*खरोरा में हेल्थ डिपार्टमेंट गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ*

खरोरा। आयुष्मान प्रीमियर लीग तिल्दा (खरोरा) के अंतर्गत हेल्थ डिपार्टमेंट गेम्स 2026 का उद्घाटन समारोह 31 जनवरी 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे से खरोरा में आयोजित किया जाएगा। यह खेल प्रतियोगिता “खेल स्वास्थ्य जीवन का आधार” थीम पर आधारित है।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक विधानसभा क्षेत्र धरसींवा माननीय अनुज शर्मा जी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष माननीय श्री नवीन अग्रवाल जी करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रायपुर माननीय डॉ. मिथिलेश चौधरी जी, जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष माननीय श्री टिकेश्वर मनहरे जी तथा नगर पंचायत खरोरा की अध्यक्ष माननीया श्रीमती सुनीता अनिल सोनी जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। समापन समारोह 1 फरवरी 2026, रविवार को होगा। आयोजन स्थल नया थाना के सामने, खरोरा, जिला रायपुर (छ.ग.) निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आशीष कुमार सिन्हा (खंड चिकित्सा अधिकारी, बीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा) एवं डॉ. अनुपमा धनंजय (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, खरोरा) के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन में तिल्दा एवं खरोरा क्षेत्र के समस्त स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों में खेल भावना को बढ़ावा देना एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना है।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3