बेमेतरा:- ग्राम जौग में पाँच दिवसीय श्री अखण्ड नवधा रामायण समारोह मे सम्मिलित हुए विधायक दीपेश साहू

 15.30 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

मेघू राणा बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जौग में आयोजित पाँच दिवसीय श्री अखण्ड नवधा रामायण समारोह के पावन अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस शुभ अवसर पर विधायक श्री साहू ने ग्राम में लगभग ₹15.30 लाख की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने अपने संबोधन में कहा कि “धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपराओं को सशक्त करते हैं तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। श्री रामचरित मानस केवल ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सत्य, मर्यादा, सेवा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला आदर्श है।”
उन्होंने कहा कि “ग्राम जौग सहित पूरे बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र का संतुलित और सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।” विधायक श्री साहू ने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं। भूमिपूजन के अंतर्गत सी.सी. रोड निर्माण सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं, जिनके पूर्ण होने से ग्रामवासियों को आवागमन तथा दैनिक जीवन में उल्लेखनीय सुविधा प्राप्त होगी। कार्यक्रम में अश्वनी साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत जौग), मन्नूलाल, लक्ष्मी साहू, अन्य जनप्रतिनिधिगण, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3