*मोहला में वैचारिक संगोष्ठी, पुस्तक विमोचन,सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन सम्पन्न*

*मोहला में वैचारिक संगोष्ठी, पुस्तक विमोचन,सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन सम्पन्न*

*मोहला में वैचारिक संगोष्ठी, पुस्तक विमोचन,सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन सम्पन्न*
*मोहला में वैचारिक संगोष्ठी, पुस्तक विमोचन,सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन सम्पन्न* 
----------------------------------------------------------
    वनांचल साहित्य सृजन समिति मोहला के तत्वाधान में सातवें स्थापना दिवस पर वैचारिक संगोष्ठी, पुस्तक विमोचन, सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन दिनांक 18/01/2026 को किया गया।

 *छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विषय पर वैचारिक संगोष्ठी का हुआ डआयोजन* 

    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्र संग्राम सेनानी विषय पर चर्चा गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके आधार वक्तव्य का वाचन समिति के सचिव जितेंद्र पटेल जी ने किया। वरिष्ठ साहित्कार ओमप्रकाश साहू "अंकुर" ने स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कृतित्व का बखान करते उनकी बलिदानियों को याद किया। मुख्य वक्ता डॉ. अशोक आकाश ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में आदिवासी विद्रोहों को याद करते बताया कि आदिवासिय विद्रोह ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में नींव के पत्थर के रूप में काम किया उन्होने स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के प्रमुख नेताओं और उनके कृतित्व पर वक्तव्य देते कहा उन वीरों की शहादत हमेशा याद किये जायेंगे, लोकतंत्र की नींव रखी गई। 

 *समिति के साझा संकलन का विमोचन किया गया।* 
कार्यकम में समिति द्वारा प्रकाशित साझा संकलन का विमोचन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी नम्रता सिंह जी उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता डॉ इकबाल खान "तन्हा " जी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नारायण लाल खंडेलवाल, संजय जैन, रामस्वरूप खंडेलवाल, लक्ष्मेद्र शाह, सरपंच गजेंद्र पुरामें, दिलीप सीग़ने सहित वरिष्ठ साहित्यकार कुबेर सिंह साहू उपस्थित रहे। 

 *विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट करने वाले साहित्यकारों किया गया सम्मानित* 

कार्यकम में साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य हेतु वरिष्ठ साहित्यकार कुबेर सिंह साहू को स्व. लाल श्याम शाह स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। वनांचल साहित्य सेवा सम्मान चिंतन परख रचना हेतु समर्पित साहित्यकार डॉ. इकलबाल खान "तन्हा " को वनांचल साहित्य सम्मान प्रदान किया गया।
पर्यावरण संरक्षण हेतु वनांचल पर्यावरण दूत सम्मान भीम देव वर्मा जी को प्रदान किया गया , साथ ही विविध सम्मान में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक व्याख्याता संजय देवांगन को उत्कृष्ट वनांचल शिक्षक सम्मान, कु संजना यादव को उत्कृष्ट वनांचल शैक्षिक प्रतिभा सम्मान, कु.स्नेहा नेताम को उत्कृष्ट वनांचल क्रीड़ा प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।
साथ ही नारी सशक्तिकरण हेतु ग्राम में मां संतोषी स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित "मां की रोटी"को ज्योतिबा फुले नारी वनांचल नारी सम्मान से सम्मानित किया गया।

 *राजभाषा आयोग एवं विभिन्न साहित्यकारों की पुस्तकों की प्रदर्शनी रहा आकर्षण का केंद्र।* 

साहित्योत्सव में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित पुस्तक समेत अंचल के विभिन्न साहित्यकारों द्वारा प्रकाशित पुस्तकें प्रदर्शनी में लगाई गई।

 *काव्य पाठ में कवियों ने बांधा समा* 

कार्यक्रम में विधायक इंद्रशाह मंडावी ने काव्य पाठ का लिया आनंद।
 लोकप्रिय विधायक इंद्रशाह मंडावी ने सभी साहित्यकारों को शुभकामनाएं देते आज के समय में साहित्यकारों की भूमिका को समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण अंग बताते सफल कार्यकम हेतु बधाई दी एवं वनॉंचल साहित्य सृजन समिति को भवन की सौगात दी। साहित्यकारों ने केक काटकर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनाएँ दी। 

      कार्यक्रम के द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा रहे, विशेष अतिथि डॉ.अशोक आकाश, भरत बुलंदी, ओमप्रकाश अंकुर,संतोष ठाकुर सरल, जयकांत पटेल रहे। वनांचल के इस साहित्योत्सव में राज्य के विभिन्न जिलों से साहित्यकार उपस्थित रहे, बागबाहरा से हबीब खान समर ने कौमी एकता पर बेहतरीन प्रस्तुति दी, डॉ.अशोक आकाश ने *"मैं चाहूँ सैनिक वीरों की बलिदानी पर गीत लिखूँ"* कविता से सैनिक जवानों की देशभक्ति जज्बा से परिचित कराया। सुशील यादव भिलाई, नुरूस्सबाह खान "शबा" भिलाई, फरीदा अंसारी दुर्ग, नौशाद सिद्दीकी दुर्ग, ओमप्रकाश साहू "अंकुर ", महेंद्र बघेल "मधु ", वीरेंद्र तिवारी "वीरू ", मनीष साहू "मन", जयकांत पटेल, संध्या पटेल, अनिल कसेर "उजाला" डॉ.माधवी गणवीर, कैलाश कुंवारा, संतोष ठाकुर श्रीमति सरिता गौतम, शमीम अहमद सिद्दिकी, गोविंद कुटी पाणिकर, भरत बुलंदी, कन्हैया लाल मेश्राम "कान्हा", गोवर्धन परतेती "गंभीर", देव जोशी गुलाब, दरवेश आनंद तथा समिति के सदस्य ज्ञानेंद्र रामटेके, चेतन दास सार्वा, प्रमोद जुरेशिया, डॉ. रीना कोमरे "कोया ", भारत भोपले, सेवंत देशमुख, लखन कलामे "लहरिया" की काव्य प्रस्तुतियों के बाद सम्मानित किया गया। 
कार्यकम के दोनों सत्र का संचालन जसवंत मंडावी ने किया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3