दल्लीराजहरा में राष्ट्रीय नृत्य विजेताओं का सम्मान*
दल्लीराजहरा।
दल्लीराजहरा BSP राजहरा माइंस द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह दल्लीराजहरा फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस में जहाँ RB गहरवार सर (CGM, BSP दल्लीराजहरा माइंस) के कर-कमलों से दल्लीराजहरा की लोह नगरी का लगातार नाम रोशन करने के लिए Dalli Modern Art Club (D-MAC) को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कोच एवं कोरियोग्राफर के साथ-साथ राष्ट्रीय लोकनृत्य में सर्वप्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और हौसला बढ़ाने हेतु सम्मान दिया गया।
सम्मानित कलाकारों में
Dalli Modern Art Club के डायरेक्टर विजय बोरकर,
मिलन मरई, ईशा मरकाम, फलक यादव, रोशनी गुप्ता, पूर्विका साहू, अनन्या गुप्ता, नायरा नायक, वाच्या, मान्या करदा, स्वर्णिका , एवं राधा भारद्वाज शामिल रहे।
इस सम्मान से उत्साहित D-MAC की पूरी टीम ने कहा कि यह पुरस्कार बच्चों के आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा तथा भविष्य में वे और भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करेंग