सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में गणतंत्र दिवस की धूम: पारंपरिक लोक नृत्यों ने मोहा मन

मां सरस्वती बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कोटा रायपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शारीरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए चार अतिथि उपस्थित रहे । जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमान नंद कुमार राय जी , विशिष्ट अतिथि श्रीमान दीपक तिवारी जी, श्रीमान शिव बंजारे जी एवं श्रीमान अरुण दत्ता जी थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान नीलेश विश्वकर्मा जी भी उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजातोलन कर एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया । सर्वप्रथम शारीरिक कार्यक्रम एवं उसके पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालित हुआ । पंथी नृत्य और छत्तीसगढ़ के मुख्य त्योहार जैसे पोला, छेरछेरा आदि पर आधारित विशेष लोक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। इस वर्ष का कार्यक्रम देश की मिट्टी एवं पारंपरिक संस्कृति को समर्पित रहा । कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती नैना विश्वहार द्वारा दिया गया। उपरोक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार विभाग सुश्री भुवनेश्वरी लोनिया द्वारा दी गई ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3