समाचार: कुसुमकसा मंडल के ग्राम अड़जाल में ₹7.35 लाख की लागत से CC रोड का भूमि पूजन

समाचार: कुसुमकसा मंडल के ग्राम अड़जाल में ₹7.35 लाख की लागत से CC रोड का भूमि पूजन

समाचार: कुसुमकसा मंडल के ग्राम अड़जाल में ₹7.35 लाख की लागत से CC रोड का भूमि पूजन
समाचार: कुसुमकसा मंडल के ग्राम अड़जाल में ₹7.35 लाख की लागत से CC रोड का भूमि पूजन

ग्राम अड़जाल (कुसुमकसा): भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और कार्यकर्ताओं के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, कुसुमकसा मंडल के आश्रित ग्राम पंचायत अड़जाल में जिला खनिज न्यास (DMF) निधि से स्वीकृत 7 लाख 35 हजार रुपये की लागत वाले CC रोड का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।
कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि
इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि भूमि पूजन का कार्य बूथ अध्यक्ष ललित पटेल के कर-कमलों द्वारा संपन्न कराया गया।
"भाजपा की असली पूंजी उसके कर्मठ कार्यकर्ता हैं। इसी भाव के साथ कुसुमकसा मंडल में यह निर्णय लिया गया है कि भविष्य में होने वाले समस्त विकास कार्यों का भूमि पूजन उस ग्राम के बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रभारी के हाथों ही किया जाएगा।"
— योगेंद्र सिन्हा (गाँधी), भाजपा मंडल अध्यक्ष
उपस्थित अतिथिगण एवं गणमान्य नागरिक
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा के साथ क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे:
मंडल पदाधिकारी: हितेश साहू (उपाध्यक्ष), मितेन्द्र वैष्णव (महामंत्री), पोषण भू आर्य।
स्थानीय नेतृत्व: मंजू चकधारी (शक्ति केंद्र प्रभारी), श्रीमती अनीता कुमेटी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य)।
पंचायत प्रतिनिधि: श्रीमती गीता बाई भंडारी (सरपंच), देवेंद्र सिंन्द्रामे (पूर्व सरपंच), बेलसिंह रावटे (पूर्व जनपद सदस्य)।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंच गण और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे, जिन्होंने विकास कार्य की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त किया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3