क्राँतिवीर कंगला माँझी की 41 वीं स्मृति दिवस पर श्री माँझी अंतर्राष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था नई दिल्ली एवं अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय दंतेवाड़िन समाज समिति का आयोजन गौरव ग्राम बघमार में

क्राँतिवीर कंगला माँझी की 41 वीं स्मृति दिवस पर श्री माँझी अंतर्राष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था नई दिल्ली एवं अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय दंतेवाड़िन समाज समिति का आयोजन गौरव ग्राम बघमार में

क्राँतिवीर कंगला माँझी की 41 वीं स्मृति दिवस पर श्री माँझी अंतर्राष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था नई दिल्ली एवं अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय दंतेवाड़िन समाज समिति का आयोजन गौरव ग्राम बघमार में
क्राँतिवीर कंगला माँझी की 41 वीं स्मृति दिवस पर श्री माँझी अंतर्राष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था नई दिल्ली एवं अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय दंतेवाड़िन समाज समिति का आयोजन गौरव ग्राम बघमार में चार दिवसीय आदिवासी सम्मेलन का वृहद्ध आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी सामाजिक सांस्कृतिक समागम एवं विभिन्न क्षेत्र की कला साहित्यिक एवं सामाजिक विभूतियों का सम्मान के साथ किसान सैनिक मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 
       क्रॉंतिवीर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी कंगला मांझी पर केन्द्रित उक्त कार्यक्रम में चार दिवसीय कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 6 दिसंबर 2025 को अगादिया कंगला मांझी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हीरा सिंह देव कॉंगे उर्फ कंगला मांझी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा एवं कला साहित्य एवं सामाजिक विभूतियों के सम्मान के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बी.एल. ठाकुर पूर्व लोक सेवा आयोग अध्यक्ष रहे, अध्यक्षता राजमाता फुलवादेवी कांगे ने की।
 नारायण सिंह नाग, डॉ. कार्तिकेय ध्रुव, सुश्री नीलिमा श्याम जिला पंचायत सद‌स्य एवं रामनारयण सिन्हा छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष, केशवराम साहू विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ कंगला मॉंझी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्ज्वल से हुआ।
कवि देवनारायण नगरिहा, विरेन्द्र अजनबी, हर्षा देवांगन, राजकुमार चौधरी एवं ओमप्रकाश अंकुर के काव्यपाठ के साथ कार्यक्रम को ऊँचाई मिली। दर्शक दीर्घा में वरिष्ठ साहित्यकार कुबेर सिंह साहू, स्मिता वर्मा, यमुनोत्री वर्मा, गीता चन्द्राकर, नितेश वर्मा की गरिमामयी उपस्थित रही।

उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कलासाधक महेश वर्मा जी को अगासदिया को दुलार सिंह साव मंदराजी सम्मान, पूर्व कमिश्नर जी.आर चुरेन्द्र को अगासदिया कंगलामांझी स्मृति सम्मान, पूर्व लोक सेवा आयोग अध्यक्ष एवं कमिश्नर एम. एस. पैकरा को क्रांतिवीर हिड़मा मांझी स्मृति सम्मान, व्यंगकार महेन्द्र बघेल को लतीफ घोंघी अगासदिया सम्मान, सुप्रसिद्ध कला साधक राजेन्द्र साहू को देवदास बंजारे अगासदिया सम्मान, स्व. स्वामी चित्रानंद को अगासदिया पवन दीवान सम्मान, दिनेश चौहान को डॉ. नरेन्द्र देव स्मृति अगासदिया सम्मान, डॉ.शिरोमणि माथुर को अगासदिया दुर्वासा लाल निषाद सम्मान एवं पत्रकार श्री सतीष राम पारधी अगासदिया क्रांतिवीर कंगलामांझी सम्मान से सम्मानित किये गये।
उक्त कार्यक्रम सुप्रसिद्ध साहित्यिक एवं सॉंस्कृतिक संस्था अगासदिया अध्यक्ष डॉ. परदेशी राम वर्मा एवं कंगला मांझी स्मृति दिवस आयोजन समारोह प्रमुख कुम्भदेव कांगे के संयोजन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। राजकुमारी कांगे, विजय सलाम, इंदर सिंह वरकडे, समन लाल उइके, भुवनेश्वर नेताम, अम्बर शाह दुग्गा, दिनेश ध्रुवे, श्री राम सोरी, श्रवण परते, डॉ. बलराम सिंघन धुपे, जीवन लाल मस्कोले, रामचरण उइके का विशेष सह‌योग प्राप्त हुआ । डॉ.अशोक आकाश एवं राजीव सिंह उइके के संचालन में कार्यक्रम का समापन कुम्भदेव कांगे के आभार प्रदर्शन से किया गया।
         ०००

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3