संजारी–बालोद विधानसभा स्तरीय कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जूंगेरा–बालोद में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

संजारी–बालोद विधानसभा स्तरीय कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जूंगेरा–बालोद में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

संजारी–बालोद विधानसभा स्तरीय कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जूंगेरा–बालोद में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 20 दिसंबर 2025 (शनिवार)
स्थान: भाजपा जिला कार्यालय, जूंगेरा–बालोद

संजारी–बालोद विधानसभा स्तरीय कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जूंगेरा–बालोद में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 
अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष को सुशासन दिवस के रूप में मनाने ,हर बूथ पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, बालोद जिला संगठन प्रभारी श्रीमती संध्या परगनिहा तथा संजारी–बालोद विधानसभा प्रभारी दीपक महस्के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

स्वागत उद्बोधन में जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने जिले की संगठनात्मक स्थिति एवं भावी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी अतिथियों को प्रदान की।

अतिथियों के मुख्य उद्बोधन

जगन्नाथ पाणिग्राही, दुर्ग संभाग प्रभारी

अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता हैं, जिनकी एकजुटता के बल पर पार्टी निरंतर जनता का विश्वास अर्जित कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनावी समय में ही नहीं, बल्कि हर परिस्थितियों में जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं।
उन्होंने युवाओं को संगठन की धुरी बताते हुए उन्हें जनसेवा, जनजागरण एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ और अधिक प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुँचेंगी।

श्रीमती संध्या परगनिहा, जिला संगठन प्रभारी
परगनिहा जी ने आगामी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष (24–31 दिसंबर) के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रत्येक गाँव में स्थित अटल चौक की साफ-सफाई, सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा 25 दिसंबर को अटल जी की जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई जाए।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण अटल जी की दूरदृष्टि का परिणाम है और प्रधानमंत्री सड़क योजना जैसी ऐतिहासिक योजनाओं के माध्यम से प्रदेश को सर्वांगीण विकास की दिशा मिली है। उन्होंने नव–नियुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियाँ निष्ठा से निभाने का आह्वान किया।

दीपक महस्के, संजारी–बालोद विधानसभा प्रभारी
महस्के जी ने कहा कि भाजपा एक विचारधारात्मक एवं अनुशासित संगठन है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने आगामी समय में बूथ सशक्तिकरण, संगठनात्मक विस्तार एवं जनसंपर्क अभियानों को और अधिक गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और सक्रियता के साथ संगठनात्मक दायित्व निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसकी संगठनात्मक कार्यप्रणाली और समर्पित कार्यकर्ता हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री राकेश यादव "छोटू" ने किया।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित
लघु वनोपज संघ प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, SIR विधानसभा संयोजक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कौशल साहू, जिला मंत्री श्री सुरेंद्र देशमुख,प्रेम साहू, BLA-1 लोकेश श्रीवास्तव, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू, उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू, जिला कार्यालय मंत्री विनोद जैन, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, अरुण साहू, धर्मेंद्र साहू, आनंद शर्मा, टुकेश्वर पांडे, खेमलाल देवांगन,अनु.जन जाति जिला अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाअध्यक्ष समीर खान, आदित्य पिपरे, अकबर तिगाला, संजय साहू, रौनक कत्याल,छगन देशमुख, नंदकिशोर शर्मा,सहित बड़ी संख्या में मंडल महामंत्री, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, BLA-2 तथा सभी मोर्चा–प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3