तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
मानपुर के पास स्थित फोनिक्स पोल्ट्री में मजदूरों ने की हड़ताल।
तिल्दा के समीपस्थ ग्राम मानपुर के पास स्थित फोनिक्स पोल्ट्री फार्म में मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर दिए है। हड़ताल के आज दूसरे दिन बुधवार को बड़ी संख्या में महिला, पुरुष मजदूर पोल्ट्री फार्म के मेन गेट के सामने बैठकर धरना दे रहे है, हड़ताल कर रहे हैं। मजदूरों ने पोल्ट्री फार्म प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाए है। यह फोनिक्स पोल्ट्री मूलतः जबलपुर की कंपनी है। यहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय मजदूरों सहित बेमेतरा जिला व जबलपुर के मजदूर भी कार्यरत हैं।
उक्त पोल्ट्री में कार्यरत बाहरी मजदूर जो कि पोल्ट्री फार्म के अंदर ही निवासरत है वे भी हड़ताल में शामिल है और उन्होंने बताया कि स्कूल आने जाने के लिए उनके बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुर्गी वाली गाड़ी में बच्चे स्कूल आना जाना करते है। साथ ही यहां डाक्टरों की भी भारी कमी है। साथ ही मजदूरी भी बहुत कम दी जाती है।
मजदूरों ने बताया कि श्रम विभाग सहित एसडीएम, तहसीलदार कार्यालय आदि में भी ज्ञापन दिया जा चुका है। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं है। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि सभी विभाग बीके हुए है,आखिर हम जाएं तो जाएं कहा।
वहीं आज दोपहर भारतीय जनता मजदूर यूनियन ट्रेड के तिल्दा ब्लॉक अध्यक्ष भारत वर्मा भी मजदूरों के समर्थन में हड़ताल स्थल पर पहुंचकर मजदूरों का समर्थन किए।