तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
हिन्दू जगेगा ,भारत जगेगा की जय घोष के साथ सम्पन्न हुआ हिन्दू सम्मेलन।
बहेसर मंडल के ग्राम खम्हरिया मे विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता सेवा प्रमुख रायपुर ग्रमीण अजित वर्मा ने कहा कि भारत को सशक्त, समर्थ और सुखी हिन्दू ही बनायेंगे, क्योंकि सदियों से हमारी कई पीढियां इसी मातृभूमि की सेवा करते - करते चले गये।कालान्तर मे हम अपना गौरव भूल गये और जो आक्रांताओं ने कहा वही अपने को मान लिया। जो राष्ट्र अपने जड़ से कट जाता है,वह विश्व के मानचित्र से गायब हो जाता है। हम जल,अग्नि, धरती, गगन और वायु की पूजा करनेवाले सब जीवों पर दया करने वाले और मील जुल कर रहने वाला हमारा समाज था, किंतु हमारे सौहार्द को खतम करने का संस्कृति को नष्ट करने का षडयंत्र हजारों साल से चल रहा है।अब हमें जागना है इसलिए ऐसे लाखों सम्मेलन देश भर मे हो रहे हैं।
मातृशक्ति के रूप मे उपस्थित वक्ता श्रीमति चंद्रकला वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा नेवरा ने कहा कि माता- पिता का परम कर्तव्य है कि अपने संतानों को संस्कृति से अवगत करायें ,भोजन,भजन साथ- साथ करें संत समाज की ओर से वक्ता भागवताचार्य पं संजय शर्मा जी ने गीता का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपना धर्म नहीं छोड़ना चाहिए।हिन्दू धर्म दुनियां का सबसे प्रचीन और श्रेष्ठ धर्म है।
अंत मे मंडल प्रमुख तुलाराम जी ने सबका आभार प्रदर्शन किया। मंडल आयोजन समिति के ब्यवस्था प्रमुख राजेन्द्र वर्मा ने पूरी ब्यवस्था का भार वहन किया रावत नाचा के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सभी ग्रमीण सामिल हुये।भारतमाता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।