वार्ड 18 के प्रभावित नागरिकों ने खूबचंद बघेल चौक पर दिया धरना पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा हुई उपस्थित।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
वार्ड 18 के प्रभावित नागरिकों ने खूबचंद बघेल चौक पर दिया धरना पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा हुई उपस्थित।
तिल्दा रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज एवं अंडर ब्रिज प्रस्तावित है जहां पर अतिशीघ्र अतिक्रमण हटाया जाएगा, आज 15 दिसंबर तक का समय दिया गया था लेकिन किसी कारणवश लगभग दो सप्ताह के लिए अतिक्रमण को हटाने स्थगित कर दिया गया है।
लगभग दो सप्ताह बाद अतिक्रमण को हटाया जाएगा वहीं इसके विरोध में प्रभावित लोगों ने आज डॉक्टर खूबचंद बघेल चौक पर आज एक दिवसीय धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
धरने में पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष विकास सुखवानी आदि भी उपस्थित हुए सभी ने अपनी बातें रखी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जोता रेलवे फाटक पर वर्चुअल रूप से अंडरब्रिज के लिए भूमिपूजन किए है,लेकिन यहां पर ओवर ब्रिज भी बनाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि वार्ड वासी भी बोल रहे हैं कि अंडर ब्रिज ही बनाया जाए और प्रस्तावित ओवरब्रिज को कैंसिल किया जाए , साथ ही उन्होंने मंत्री टंक राम वर्मा को भी आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि वे क्षेत्रीय विधायक हैं और मंत्री भी है लेकिन ऐसे जनहित मुद्दों पर भी ध्यान नहीं दे रहे उन्हें धरने में जनता के बीच आणि चाहिए, उन्होंने आगे कहा कि तिल्दा नेवरा एक औद्योगिक क्षेत्र बन गया है लेकिन मंत्री महोदय बायपास रोड की सिर्फ बात कर रहे हैं इसकी पहल नहीं की जा रही है। बायपास निर्माण के लिए ठोस पहल की जानी चाहिए।
साथ ही प्रभावितों के साथ धरना स्थल से पैदल एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया गया,
वहीं एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी अवगत कराया जाएगा, विकास सुखवानी ने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल से चर्चा करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद जितेंद्र सेन , पार्षद श्रीमती पूर्णिमा सनत सेन, राम अवतार पांडे , शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवा दास टंडन, प्रशांत गुप्ता, विजय हरिरामानी, हर्षवर्धन शर्मा, सूरज अहिरवार, सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी व नागरिकगण उपस्थित थे।
बाइट 1, छाया वर्मा पूर्व राज्यसभा सांसद