*तमोरा गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने गौरवपथ का किया भूमिपूजन*
*गुंडरदेही :-* क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर गुंडरदेही विकासखंड के अंतिम छोर पर बसे ग्राम तमोरा में बहुप्रतीक्षित गौरवपथ का भूमिपूजन किया तथा ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, संध्या खरे जनपद सदस्य, पूर्व सरपंच लक्ष्मी मधुकर, हिंछा राम सोरी सरपंच ग्राम पंचायत तमोरा, प्रमोद पटेल सरपंच ग्राम पंचायत पांगरी, नेमलाल यादव पूर्व सरपंच पांगरी, श्रीकांत वर्मा भाजयुमो अध्यक्ष, डाल सिंह बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। भूमिपूजन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर कहा कि यह गौरवपथ न सिर्फ गांव की सड़कों को मजबूती देगा, बल्कि यह विकास और उन्नति की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। पूरे विकासखंड के 117 गांव में सिर्फ तमोरा गांव ऐसा है जहां गौरवपथ की स्वीकृति मिली है।यह सड़क सिर्फ कंक्रीट का ढांचा नहीं है, बल्कि यह हमारे गांव के गौरव और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। मैं सभी ग्रामीणों को इस विकास कार्य की स्वीकृति पर की बधाई देती हूँ और विश्वास दिलाती हूँ कि विकास की यह यात्रा अनवरत जारी रहेगी। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में नरसिंह रात्रे, युवराज चंद्राकर, सरयू प्रसाद, खगेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।