*राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के 150 वीं वर्षगांठ स्मरणोंत्सव का श्रवण, गायन बालोद नगरपालिका परिषद में किया गया....*
*राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के 150 वीं वर्षगांठ स्मरणोंत्सव का श्रवण, गायन बालोद नगरपालिका परिषद में किया गया....*
आज दिनाँक 7/11/2025 को वन्दे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वीं वर्ष का स्मरणोंत्सव, 7-14 नवम्बर 2025 के उपलक्ष्य में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में इसका उदघाटन किया ।इस अवसर पर पूरे देश में 150 से अधिक स्थान पर *वंदे मातरम्* का सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के बारे मे स्मरण कराया उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् गीत की 1875 में श्री बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचना की गई थी। जिसका 150 वीं स्मरणोत्सव हम मना रहे हैं। इसका उद्देश्य देश भक्ति और एकता की भावना को बढ़ावा देना है। तत्पश्चात् राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया।
बालोद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कक्ष में नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी जी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, पार्षदगणों में गिरजेश गुप्ता, कांति साहू, गोमती रात्रे ,पुष्पा साहू,आशा पटेल, श्यामा यादव तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं स्वच्छता दीदियों ने इस कार्यक्रम का प्रसारण टेलीविजन के माध्यम से देखा और श्रवण किया।
*"हमने बनाया है*
*हम ही संवारेंगे।"*
शेखर वर्मा
सदस्य -भारतीय जनता पार्टी बालोद