*दल्लीराजहरा नगर के गौ सेवकों ने फिर बचाई गौ माता की जान*
वार्ड नंबर 27 रेल्वे ग्राउंड के पीछे एक गौ माता दलदल में फंस गई थी। वह निकलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सफल नहीं हो पा रही थी। गौ सेवा समिति के सदस्यों को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और गौ माता को सही सलामत निकाल लिया।
*गौ माता की जान बचाने के लिए गौ सेवा समिति का प्रयास सराहनीय है।* उनकी त्वरित कार्रवाई से गौ माता की जान बच गई।
*समिति के सदस्य अमर लालवानी, दुष्यंत ताम्रकार , शुभम गुप्ता, सोहम गुप्ता, अमन शर्मा , वर्मा,* उपस्थित थे
*जय गौ माता की!*