धान खरीदी 1 नवंबर से बढ़ाकर 15 नंबर किया गया , किसान हुए हलाकान और परेशान, _ठाकुर राम वर्मा किसान नेता

तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।

धान खरीदी 1 नवंबर से बढ़ाकर 15 नंबर किया गया , किसान हुए हलाकान और परेशान, _ठाकुर राम वर्मा किसान नेता
किसान नेता एवं छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा ने कहा कि एक तरफ किसान बारिश के नाम से परेशान हुए उनके बाद कीट प्रकोप से परेशान हुए और अब किसानों को तीसरी मार के रूप में धान खरीदी की तिथि को 1 नवंबर से बढ़ाकर अब 15 नवंबर किया गया है, जिसके चलते किसान बहुत ज्यादा हलाकान और परेशान हो गए है। उन्होंने यह भी कहा कि कई सोसायटियों धान खरीदी केन्द्रों में अभी तक बारदाना भी नहीं पहुंचा है, 
उन्होंने कहा कि पहले धान खरीदी के एक सप्ताह पहले से धान खरीदी का ऑनलाइन टोकन कटना प्रारंभ हो जाता था 
मगर आज पर्यंत तक किसान टोकन भी नहीं कटवा पा रहे हैं, टोकन कटवाने भी उन्हें चक्कर काटना पड़ रहा है। 
साथ ही वर्तमान में सरकारी समिति के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं जिससे किसानों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है।

किसान नेता ठाकुर राम वर्मा ने शासन एवं प्रशासन से मांग की है कि तत्काल ऑनलाइन टोकन प्रारंभ कर धान खरीदी किया जाए जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो, और किसान अपनी फसल को आसानी से बेच सके। उन्होंने कहा कि सरकार को इस ओर गम्भीरता से ध्यान देना चाहिए।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3