*संघ शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वृहत गृह संपर्क अभियान सफलतापूर्वक संपन्न*
जय श्री कृष्णा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संघ द्वारा चलाए जा रहे वृहत गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत आज बंगोली मंडल प्रमुख चंद्रेश वर्मा एवं उनकी टोली द्वारा ग्रामों में व्यापक संपर्क किया गया। इस दौरान प्रत्येक घर तक पहुँचकर संघ पत्रक, भारत माता का फोटो तथा संगठन की प्रेरक जानकारी प्रदान की गई। ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए मंडल प्रमुख ने संघ के उद्देश्यों, राष्ट्र
निर्माण में संगठन की भूमिका एवं सामाजिक समरसता के संदेशों को सहज एवं सरल रूप में साझा किया। अभियान के सफल संचालन में संघ के समर्पित कार्यकर्ता युधिष्ठिर बुड़ेक का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ, जिनके मार्गदर्शन एवं प्रयासों से कार्यक्रम और भी प्रभावशाली बन सका। गृह संपर्क अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक राष्ट्रीय विचार, सांस्कृतिक चेतना एवं संगठन की सकारात्मक गतिविधियों को पहुँचाना है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए संघ के प्रति अपनी सद्भावनाएं व्यक्त कीं।अभियान के दौरान सामूहिक भाव से भारत माता की जय के उद्घोष गूंजे और वातावरण राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत हो उठा।