तिल्दा नेवरा ।
दिलीप वर्मा।
अष्टमी पर्व पर देवी मंदिरों एवं माता दुर्गा पंडालों पर हवन पूजन कार्यक्रम, भंडारे का भी आयोजन।
मंगलवार को महाअष्टमी का पर्व तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र में हर्षोल्लास ,श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ, देवी मंदिरों एवं माता दुर्गा के पंडालों पर विधि विधान पूर्वक हवन पूजन किया गया, तत्पश्चात कई स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया मां मावली माता मंदिर एवं मावली माता दुर्गा समिति द्वारा अलग-अलग हवन पूजन कार्यक्रम किया गया।
तत्पश्चात मां मावली माता दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों को बैठाकर भोजन कराया गया।।
इसी तरह से कई अन्य मंदिरो एवं दुर्गा माता पंडालों पर भी भंडारे का आयोजन किया गया था , वहीं आज बुधवार को देवी मंदिरों से जवारा का विसर्जन किया जाएगा, एवं गुरुवार को दुर्गा माता की प्रतिमाओं का विसर्जन कर नेवरा में दशहरा पर्व मनाया जाएगा।