*रायपुर सीमेंट प्लांट में श्रमिकों की एकता से मिला संघर्ष का फल*

*रायपुर सीमेंट प्लांट में श्रमिकों की एकता से मिला संघर्ष का फल*

*रायपुर सीमेंट प्लांट में श्रमिकों की एकता से मिला संघर्ष का फल*
*रायपुर सीमेंट प्लांट में श्रमिकों की एकता से मिला संघर्ष का फल*
, खरोरा दिनांक – 04 अक्टूबर 2025:
रायपुर सीमेंट प्लांट परिसर में मजदूर इंटक (पंजीयन क्रमांक 732) के नेतृत्व में श्रमिक भाइयों द्वारा संयुक्त तत्वावधान में किया गया टूल डाउन आंदोलन सफल रहा।

आज इंटक यूनियन द्वारा बताया गया कि श्रमिकों की एकजुटता, संघर्ष, परिश्रम और धैर्य के परिणामस्वरूप कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों की मुख्य माँगों को स्वीकार कर लिया है।

स्वीकृत माँगें इस प्रकार हैं:




2. सभी श्रमिकों को समान वेतन वृद्धि दी जाएगी।


3. BSR श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी प्रदान की जाएगी।


4. KGN श्रमिकों की सभी माँगें पूरी कर ली गई हैं।


5. बोनस की माँग भी स्वीकृत हो गई है।


6. स्टाफ कर्मचारियों की माँगों पर सकारात्मक बातचीत हुई है, और 14 अक्टूबर तक सभी बिंदुओं पर सहमति बना ली जाएगी।


7. श्रमिकों को पदोन्नति (Promotion) दी जाएगी।



इन उपलब्धियों के साथ यूनियन ने घोषणा की है कि टूल डाउन आंदोलन समाप्त किया जाता है और सभी श्रमिक अपने-अपने कार्यस्थल पर लौटें। आज का वेतन भी दिया जाएगा।

मजदूर इंटक यूनियन ने सभी श्रमिक भाइयों के सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है और विश्वास दिलाया है कि यूनियन सदैव श्रमिक अधिकारों की रक्षा एवं संघर्ष में अग्रणी रहेगी।

नारे:
मजदूर एकता जिंदाबाद!
इंटक यूनियन जिंदाबाद!
दिलीप वर्मा (अध्यक्ष), दिलीप यदु (उपाध्यक्ष), डेक राम यादव (महासचिव), लोकनाथ साहू (महासचिव), रामारजक शह (कोषाध्यक्ष), योगेश पांडे, श्रवण कुमार, छन्नूलाल साहू, ललित कुमार साहू, वीर सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, सूरज कुमार निषाद, नेतराम वर्मा, जितेंद्र यादव, ईश्वर साहू, हरिराम पाटकर एवं रायपुर सीमेंट प्लांट के समस्त श्रमिक साथी।


---श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3