*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में दीपावली के पूर्व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन*
विकासखंड तिल्दा-नेवरा, संकुल केंद्र पचरी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में दीपावली पर्व के पूर्व विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता को बढ़ावा देना और सौहार्दपूर्ण एवं पर्यावरण-स्नेही दीपावली मनाने का संदेश देना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति के माध्यम से दीपावली से संबंधित विभिन्न चित्र बनाकर समाज में प्रकाश, शांति और भाईचारे का संदेश प्रसारित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें इस पर्व को सद्भावना, स्वच्छता और आपसी प्रेम के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक प्रभारी शिक्षक तारकेश्वर कुमार धीवर द्वारा किया गया। इस आयोजन में शिक्षकगण संगम कुमार मन्नाडे, भारती तांती एवं मानसी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया और प्रतियोगिता को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।