*राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष के जयंती पर फॉर यूनिटी का आयोजन संपन्न।*
*अर्जुन्दा -* लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला भाजपा बालोद के निर्देशानुसार भाजपा मंडल अर्जुंदा के अध्यक्ष विश्वास गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता,अखंडता और सद्भावना का संदेश देने के लिए रन फॉर यूनिटी का आयोजन शुक्रवार सुबह 7 बजे नगर अर्जुन्दा के ऐतिहासिक धरोहर भारतीय विद्यालय से आरंभ होकर कारगिल चौक में विराम हुई। इस एकता के लिए आयोजित दौड़ में
भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नगर के आस पास के सैकड़ों नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।नगर के प्रमुख चौक दाऊ पारा चौक, नंगारापाठ चौक,बजरंग चौक,बाजार चौक होते हुए भाजपा ध्वज हाथों में लिए सैकड़ों की में संख्या में दौड़ लगा रहे कार्यकर्ताओं के देश भक्ति के नारों एवं भारत माता व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयघोष से नगर का वातावरण देश भक्ति मय हो गया।मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता ने लौह पुरुष के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल (31 अक्टूबर 1875 - 15 दिसंबर 1950) एक भारतीय वकील, स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे, जिन्हें भारत के एकीकरण में उनकी भूमिका के लिए "लौह पुरुष" कहा जाता है। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ काम किया, स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया, और 1947 में भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री बने। उन्होंने 562 से अधिक रियासतों को भारतीय संघ में एकीकृत किया, जिससे भारत को एक राष्ट्र के रूप में
एकजुट किया गया।मंडल अध्यक्ष ने सभी का आभार वक्त करते हुवे कहा कि आज ऐसे महापुरुष की हम सब जयंती पर एकता की दौड़ में इतनी बड़ी संख्या में स्वस्फूर्त शामिल हुवे उसके लिए मै आप सबका आभार व्यक्त करता हूं।
इस रन फॉर यूनिटी में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष विश्वास गुप्ता के साथ वरिष्ठ नेता नरेश यदु,जिला भाजपा उपाध्यक्ष पवन सोनवर्षा, चंद्रहास देवांगन,महामंत्री गुमान यादव,संजय साहू, प्रदीप साहू,पालेश्वर देशमुख,परमानंद देवांगन,निरंजन साहू,तेजराम साहू,हरीश साहू,रितेश देवांगन, चंगू यादव,गिरधर निषाद,पंकज चौधरी,राम मंडले,कमलेश साहू, ज्ञान सिंह ठाकुर,प्रमोद साहू,हेमंत सेन बीरेंद्र देवांगन,प्रीतम निर्मलकर,बृजेश सोनी,असलम खान, खोमन चंद्राकर, छबि कोर्राम,विनोद सिन्हा,शिखर साहू,देवेंद्र यदु,तुलसी देशमुख,नंदकिशोर सिन्हा,उत्तम ठाकुर,रमेश सोनी, खोमन चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।