*रामधुनी प्रतियोगिता का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ*

*रामधुनी प्रतियोगिता का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ*

*रामधुनी प्रतियोगिता का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ*
*रामधुनी प्रतियोगिता का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ* 
      *बालोद :-* जिले के डौंडी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पचेड़ा में आयोजित दो दिवसीय संगीत एवं झांकीमय रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर के मुख्य अतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच बलराम कुमेटी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुकेश कौड़ो जनपद अध्यक्ष डौंडी, नीलिमा श्याम जिला पंचायत सदस्य भोलाराम नेताम जनपद उपाध्यक्ष डौंडी, रामप्रसाद निषाद आयोजक समिति अध्यक्ष,उपसरपंच मंगुराम गोयल आदि शामिल हुए। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने प्रभु श्रीरामचंद्र जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।कार्यक्रम स्थल पर सजे-धजे भव्य पंडाल और संगीतमय रामधुनी के बीच श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिनने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि प्रभु श्री राम के गुणगान करने मात्र से ही हमारा जीवन सफल हो जाता है आने वाले भविष्य में कब के कथाओं का हमारी युवा पीढ़ी को जाना ना सुनो ना समझना अति आवश्यक है नित प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में रामधुनी सम्मेलन जस झांकी सम्मेलन रामायण सम्मेलन जैसे विभिन्न आयोजन क्षेत्र में परस्पर हो रहे हैं जो हमारे आने वाले युवाओं को हमारे धर्म संस्कृति को जानने का उत्तम मार्ग है। जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो ने कहा कि भगवान प्रभु राम के कथाओं का प्रवाह हो रहा है, जिससे अंचल धर्म मय एवं भक्ति में दिखाई देती है, सफल आयोजन के लिए मैं समिति को बधाई देती हूं। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3