*रायपुर ग्रामीण में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा टिफिन परिचर्चा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न*

*रायपुर ग्रामीण में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा टिफिन परिचर्चा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न*

*रायपुर ग्रामीण में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा टिफिन परिचर्चा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न*
---

*रायपुर ग्रामीण में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा टिफिन परिचर्चा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न*
खरोरा 
12 अक्टूबर 2025 — भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा रायपुर ग्रामीण द्वारा टिफिन परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री आलोक सिंह ठाकुर जी के मार्गदर्शन में तथा राष्ट्रीय प्रभारी श्री राजकुमार चाहत जी एवं प्रदेश सचेतक श्री बजरंग प्रसाद यादव जी के सफल कार्यक्रम संचालन निर्देशों के तहत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण प्रभारी श्री धीरज मिश्रा जी, प्रदेश मंत्री श्री खिलावन (बबलू) शर्मा जी, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष श्री अनिल नायक जी, कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार ठाकुर जी, श्री मारुति नंदन वर्मा जी, श्री नंदपाल जी, श्री उत्तम वर्मा जी, श्री भुवनेश्वर खुटे जी, श्री कुबेर हनुमंत जी एवं श्री नितेश भोजवानी जी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
परिचर्चा के दौरान मोदी सरकार एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं एवं नीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विचारधारा, नीति एवं रीति को अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन श्री राजकुमार ठाकुर जी द्वारा किया गया। संपूर्ण आयोजन रायपुर जिला ग्रामीण किसान मोर्चा की ओर से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


---
श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3