*भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत कुसुमकसा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। :- योगेन्द्र सिन्हा (भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा)*

*भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत कुसुमकसा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। :- योगेन्द्र सिन्हा (भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा)*

*भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत कुसुमकसा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। :- योगेन्द्र सिन्हा (भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा)*
*भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत कुसुमकसा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। :- योगेन्द्र सिन्हा (भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा)*
*दल्लीराजहरा/कुसुमकसा* :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश निर्देशानुसार पर भाजपा जिला बालोद के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के आह्वान पर भाजपा कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में 26 सितम्बर 2025 को ग्राम कुसुमकसा में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम कुसुमकसा में किया। भाजपा कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष ने इस स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम के जिला प्रभारी मोना टुवानी, चन्द्रकान्त चोपड़े , भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र माहला, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजू रावटे, जनपद सदस्य मंजू संजय बैस, जनपद सदस्य आशा आर्य, कुसुमकसा सरपंच बेदबाई पिस्दा, अंजू कोसमा इस सभी अतिथियों के द्वारा भारत माता की तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। भाजपा कुसुमकसा मंडल सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम मंडल प्रभारी के रूप में संजय बैस , हितेश कुमार डोंगरे, टिकेन्द्र कुमार साहू, गोविन्द शर्मा को जिम्मेदारी दी गई थी जो की इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित डॉक्टर्स डॉक्टर शिव कुमार बारले, डॉक्टर नीतू नारायण, डॉक्टर दीपिका तारेंद्र, फार्मासिस्ट रामसेवक परसाई, बी. एल. बोरकर, योगा टीचर मनीष कुमार टेकाम, कीर्तन कुमार, सुशीला साहू, विनोद कुमार चंदेल, पर्यवेक्षक निर्मला साहू, आर.एच.ओ. पुष्पा सपाट, आर.एच.ओ. तामेश्वर भुआर्य ने कुल 200 लोगो का निःशुल्क स्वास्थ शिविर में उपचार कर दवाई दिया गया। वही भाजपा कुसुमकसा मंडल के मंत्री संजय बैस ने कहा कि सशक्त नारी सशक्त समाज की संकल्पना के तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 1500 मरीजों का चेकअप किया गया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श, जांच और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान दिया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी एवं भाजपा कुसुमकसा हितेश कुमार ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के तहत आज भाजपा कुसुमकसा मंडल में स्वास्थ्य शिविर का एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाकर परिवार व समाज को सशक्त करना है। साथ ही यह सेवा पखवाड़ा स्वास्थ्य शिविर का यह अभियान 26 सितंबर 2025 को ग्राम कुसुमकसा में लगाया गया जिसमें स्वास्थ्य शिविर में करीब 150 से अधिक मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच की। मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयां और जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री व भाजपा कुसुमकसा मंडल के कार्यसमिति सदस्य टिकेन्द्र साहू ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित डॉक्टर शिव कुमार बारले, डॉक्टर नीतू नारायण, डॉक्टर दीपिका तारेंद्र, फार्मासिस्ट- रामसेवक परसाई, बी.एल. बोरकर, योगा टीचर- मनीष कुमार टेकाम, कीर्तन कुमार, सुशीला साहू, विनोद कुमार चंदेल, पर्यवेक्षक- निर्मला साहू, आर.एच.ओ. पुष्पा सपाट, आर.एच.ओ. तामेश्वर भुआर्य इन सभी अतिथियों के समक्ष तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। भाजपा कुसुमकसा मंडल के भाजपा नेता गोविन्द शर्मा बताया कि भारत ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देश भर में सेवा पखवाडा शुरू किया है जो कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा वही भाजपा कुसुमकसा मंडल ने विभिन्न विषयों पर कार्ययोजना बनाई हैं ताकि समाज के हर वर्ग के लोगो तक सक्रिय रूप से जुड़ सके एवं साथ केन्द्र सरकार की योजना व छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की योजना इस सेवा पखवाडा के रूप हम सभी जनता के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहे है कार्यक्रमो के जनता से सीधे सवाद करने का अवसर भी हम सभी को मिल रहा है। इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मंडल महामंत्री मितेन्द्र वैष्णव, पोषण भुआर्य, कमलकांत साहू, पुष्पजीत बैस, लल्लू रात टेकाम, भीखी मसीहा, लाता पाथोडे, शिवराम सिंन्द्रामे, संतोष जैन, हितेश गुप्ता, देवराज जैन, पंकज जेठवानी अमन गोस्वामी आदि भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागण इस पूरे कार्यक्रम में उपस्थित होके इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3