तिल्दा नेवरा
दिलीप वर्मा
आज रायपुर जिला राइस मिल एसोसिएशन द्वारा जिले के राइस मिलरों का सम्मेलन बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा, प्रदेश महामंत्री विष्णु बिंदल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, वरिष्ठों सहित प्रदेश और जिला के समन्वयकों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा ने बहूप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी, सहित प्रदेश के जिला अध्यक्षयों और महामंत्रियों की घोषणा जिला रायपुर कार्यक्रम में की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा ने कहा कि प्रदेश के राइस मिलरों की हर समस्या निराकृत करने और मांगों को पूर्ण करने प्रदेश संगठन संकल्पित हैं, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, छत्तीसगढ़ क्रेड़ा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के राइस मिलरों की मिलिंग राशि भुगतान सहित अनेक समस्याओं का निराकरण हुआ, प्रदेश सरकार राइस मिलर की मांग और समस्याओं के निराकरण को लेकर चिंतित रहती हैं, समय-समय पर प्रदेश संगठन और समन्वय समिति के माध्यम से कस्टम मिलिंग और धान के निराकरण को लेकर बहुत कल्याणकारी निर्णय लिए गए। कस्टम मिलिंग राशि भुगतान करने के लिए छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के गठन में लगभग प्रदेश के सभी जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया, जिसमें रायपुर जिले से प्रदेश पदाधिकारी के रूप में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रायपुर संभाग प्रभारी विजय गोयल (राजिम), वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे (खरोरा), प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश जैन (रायपुर), प्रदेश मंत्री राम पंजवानी (तिल्दा-नेवरा), प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा विक्की (रायपुर), प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा (तिल्दा-नेवरा), प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश अग्रवाल (खरोरा) की घोषणा की गई।
प्रदेश महामंत्री विष्णु बिंदल ने 25 जिलों के जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों के नाम की घोषणा की जिसमें रायपुर जिला राइस मिल एसोसिएशन के लिए जिला अध्यक्ष दीपक अग्रवाल (रायपुर) तथा जिला महामंत्री घनश्याम अग्रवाल (तिल्दा-नेवरा) को नियुक्त किया गया।
बैठक में आभार प्रदर्शन रायपुर जिला राइस मिल एसोसिएशन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने किया, बैठक में रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा, राजिम, नयापारा, खरोरा, धरसीवा, अभनपुर, आरंग से राइस मिलर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।