*बेमेतरा:- प्रधान पाठक सुजाता पांडेय ने नवरात्रि के अवसर पर कराया कन्या भोज*
*मेघू राणा बेमेतरा*।शासकीय प्राथमिक शाला निनवा संकुल केंद्र निनवा के प्रधान पाठक सुजाता पांडेय ने नवरात्रि के पावन अवसर पर पंचमी के दिन कन्या भोज का आयोजन किया जिसमें शाला के सभी बालिकाओं का पैर धोकर उनके श्रृंगार करके कन्याओं का आरती पूजन फूल अर्पण करके किया गया सभी कन्याओं को श्रृंगार के सभी सामग्री चूड़ी कंगन, टिकली, बालपट्टी, रुमाल, पेन एवं शाला के सभी बच्चों को पेन वितरीत किया गया साथ ही हलुआ, पुड़ी व छोले चना व दाल चावल बच्चों को परोसा गया इस प्रकार के आयोजन को देखकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला ,इस आयोजन के लिए शाला के स्टाफ एवं बच्चों ने प्रधान पाठक सुजाता पांडेय को धन्यवाद दिया इस अवसर पर शाला केप्रधान पाठक सुजाता पांडेय,शिक्षक खेलावन मिरचंडे, पुर्णिमा गुप्ता, कामिनी मंडावी, सरिता मानिकपुरी, पूर्णिमा वर्मा, संतोषी वर्मा, सुंदर लाल निर्मलकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे !