*नगर पालिका के नलों में नहीं आ रहा पानी, पानी के लिए तरस रही आम जनता....*
खरोरा
बीते एक हफ्तों से नल मे जल नहीं आने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
तिल्दा नेवरा नगर पालिका परिषद द्वारा प्रत्येक घर में भागीरथी नल जल योजना अंतर्गत नल कनेक्शन दिया गया है परंतु आए दिन जल आपूर्ति बंद रहता है ।
समाज सेवी संस्था संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि भूमिया सांकरा के पास मुख्य पाइप फट जाने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो रहा है और दूसरे तरफ मुख्य नगर पालिका अधिकारी व पालिका प्रशासन द्वारा इसे नजर अंदाज किया जा रहा है तथा यह समस्या आए दिन देखने को मिलता है कभी मोटर जल जाता है तो कभी कुछ ना कुछ प्रॉब्लम देखने को मिलता है जिसे अधिकारीयों द्वारा ना तो रिजर्व में मोटर पाइप उपलब्ध रहता है और ना ही तत्काल बनावा कर सुधरवाया जाता है।
पानी की समस्या को देखते हुए अन्य वार्डों में वार्ड पार्षद टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति करवाते हैं वही वार्ड क्र 11 के पार्षद दिनेश साहू जी द्वारा इस प्रकार का कोई कदम नहीं उठाया गया है जिससे वार्ड पार्षद की निष्क्रियता साफ झलकती है।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर