*राहुल गांधी के लॉजिक के अनुसार सोनिया गांधी खुद 'वोट चोर' हैं - डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग।नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने कांग्रेस पार्टी द्वारा दुर्ग में आयोजिक वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का यह अभियान दुर्ग में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ।सचिन पायलट जैसे नेता भाजपा पर हमला बोल रहे हैं,लेकिन खुद कांग्रेस की रैली में हंगामा और पैसे से भीड़ जुटाने के आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस के 'वोट चोरी' के दावे बिना सबूत के हैं और यह उनकी हार की कुंठा है।यदि वोट चोरी हो रही है,तो कांग्रेस शासित राज्यों में भी वोटर लिस्ट में बदलाव क्यों हो रहे हैं? क्या वे अपनी सरकारें गिराएंगे?कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान एक राजनीतिक ड्रामा है।वे चुनाव हारने के बाद बहाने ढूंढ रहे हैं।तथ्य सिद्ध करते हैं कि ईसीआई निष्पक्ष है और कांग्रेस की साजिश उजागर होगी।जनता लोकतंत्र की रक्षा करेगी और भाजपा विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ेगी।डॉ. प्रतीक उमरे ने राहुल गांधी के आरोपों का तथ्यों से जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी का यह अभियान लोकतंत्र पर हमला है।उनके लॉजिक के अनुसार उनकी मां सोनिया गांधी,अखिलेश यादव और कई विपक्षी नेता खुद 'वोट चोर' हैं, क्योंकि उनके निर्वाचन क्षेत्रों में भी वोटर लिस्ट में बदलाव हुए हैं।क्या वे अपनी सीटें छोड़ेंगे और उदाहरण पेश करेंगे?डॉ. प्रतीक उमरे ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला दिया,जिसमें चुनाव आयोग की प्रक्रिया को पारदर्शी बताया गया है और कहा कि कांग्रेस रोजाना संविधान का अपमान कर रही है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस अभियान के खिलाफ जन जागरण करें और तथ्यों से कांग्रेस की पोल खोलें।
भवदीय
डॉ. प्रतीक उमरे
पूर्व एल्डरमैन
नगर निगम दुर्ग।