नगर में गरबा प्रशिक्षण ने मचाई धूम

नगर में गरबा प्रशिक्षण ने मचाई धूम

 नगर में गरबा प्रशिक्षण ने मचाई धूम
 नगर में गरबा प्रशिक्षण ने मचाई धूम
17 सितंबर से दल्ली राजहरा की मॉडर्न डांस एकेडमी (D-MAC) में गुजरात से आए ख्यातिप्राप्त कोरियोग्राफर रोमी प्रजापति सर गरबा का विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस प्रशिक्षण में महिलाएँ, बच्चे और पुरुष सभी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। यहाँ पर बुनियादी गरबा स्टेप्स से लेकर एडवांस कोरियोग्राफी तक सिखाई जा रही है।
मॉडर्न आर्ट क्लब दल्ली राजहरा के डायरेक्टर विजय बोरकर, और मिलन मारी ने बताया कि पिछले 9 वर्षों से दल्ली राजहरा में गरबा का निरंतर प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इस दौरान मुंबई, गुजरात, रायपुर, कांकेर और भिलाई जैसे शहरों से प्रशिक्षक यहाँ आकर लोगों को गरबा सिखाते रहे हैं। इस पहल से लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा है और माँ दुर्गा के भजनों पर नृत्य करते हुए सांस्कृतिक एकता व मित्रता का भाव भी मजबूत हुआ है।
इस वर्ष के प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने रस गरबा, तीतोडा, तीन ताली, चार ताली, दो ताली और ढोडिया जैसे कई पारंपरिक गरबा रूपों को सीखा। खास बात यह रही कि दल्ली राजहरा ही नहीं बल्कि दोंडी लोहरा, बालोद, कुसुमकसा जैसी जगहों से भी लोग इस गरबा प्रशिक्षण में शामिल हुए।

इस गरबा प्रशिक्षण शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को यह विशेष रूप से समझाया है कि माँ दुर्गा की आराधना में हमेशा पारंपरिक परिधान पहनकर ही नृत्य करें तथा केवल गरबा और लोकगीतों पर ही अभ्यास व प्रस्तुति दें। सभी से आग्रह किया गया है कि वे पश्चिमी गीत और परिधान से दूर रहकर हमारी संस्कृति को सुरक्षित व जीवंत बनाएँ।

मॉडर्न डांस एकेडमी का मुख्य उद्देश्य है – दल्ली राजहरा की कला और संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना और लोह नगरी दल्ली राजहरा का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना। 🌸💃🪘

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3