कांग्रेस पार्टी का नरेंद्र मोदी के खिलाफ रिटायरमेंट को लेकर प्रोजेक्टेड एजेंडा निरर्थक : डॉ. प्रतीक उमरे

कांग्रेस पार्टी का नरेंद्र मोदी के खिलाफ रिटायरमेंट को लेकर प्रोजेक्टेड एजेंडा निरर्थक : डॉ. प्रतीक उमरे

कांग्रेस पार्टी का नरेंद्र मोदी के खिलाफ रिटायरमेंट को लेकर प्रोजेक्टेड एजेंडा निरर्थक : डॉ. प्रतीक उमरे
कांग्रेस पार्टी का नरेंद्र मोदी के खिलाफ रिटायरमेंट को लेकर प्रोजेक्टेड एजेंडा निरर्थक : डॉ. प्रतीक उमरे 
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ रिटायरमेंट को लेकर चलाए जा रहे प्रोजेक्टेड एजेंडा को पूरी तरह निरर्थक और राजनीतिक हताशा का परिणाम बताते हुए कड़ा पलटवार किया है। डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि कांग्रेस जो खुद आंतरिक कलह और नेतृत्व संकट से जूझ रही है अब प्रधानमंत्री मोदी की असीम ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और देशहित में समर्पित कार्यों को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है।कांग्रेस का यह एजेंडा न केवल हास्यास्पद है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र के लिए भी खतरा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 वर्ष की आयु में भी देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।चाहे वह 'मेक इन इंडिया' हो, 'डिजिटल इंडिया' हो या फिर 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान,नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और कार्यक्षमता ने विश्व पटल पर भारत को मजबूत बनाया है।कांग्रेस को चाहिए कि वह अपनी असफलताओं पर ध्यान दे न कि मोदी जी की सफलताओं को कमतर करने की कोशिश करे।डॉ. प्रतीक उमरे ने कांग्रेस के इस एजेंडा की पोल खोलते हुए कहा कि 2014 से अब तक मोदी सरकार ने स्वास्थ्य,शिक्षा,अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों गरीब परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गई है,जबकि कांग्रेस के शासनकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र उपेक्षित रहा।रिटायरमेंट का मुद्दा उठाकर कांग्रेस नरेंद्र मोदी को थकान का शिकार बताने की कोशिश कर रही है,लेकिन वास्तविकता यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा युवाओं को प्रेरित कर रही है।यह एजेंडा जनता द्वारा अस्वीकार्य होगा।भाजपा नेता डॉ.प्रतीक उमरे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी जो लगातार चुनावी हार झेल रही है अब व्यक्तिगत हमलों का सहारा ले रही है।कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि 2024 के लोकसभा चुनावों में जनता ने मोदी जी के नेतृत्व को फिर से चुना।रिटायरमेंट का बहाना बनाकर वे देश की प्रगति को रोकना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस को समझने की जरूरत है कि नरेंद्र मोदी का कार्यकाल रिटायरमेंट की सीमाओं से परे है,यह राष्ट्र निर्माण का प्रतीक है।कांग्रेस का यह प्रोजेक्टेड एजेंडा आगामी चुनावों में उनकी हार का कारण बनेगा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3