*छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के द्रारा..!**"एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण"**सामाजिक प्रतिनिधियों की कार्यशाला संपन्न*
*छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के द्रारा..!*
*"एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण"*
*सामाजिक प्रतिनिधियों की कार्यशाला संपन्न*
खरोरा
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा वर्ष भर विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया है, इसी कड़ी मे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरदहा के प्रांगण मे *एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण* किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप ने कहा कि पेड़ लगाना एक स्थाई स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा, बल्कि एक हरित और समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा प्रांतीय महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा ने कहा, कि माताओं के सम्मान मे एक पेड़ लगाना और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही वर्तमान समय मे बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाने एवं इस धरा में भविष्य को सुरक्षित रखने का एक उपाय है ।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का विधान एवं आचार संहिता एवं समाज के द्वारा संधारित रखे जाने वाले विभिन्न प्रकार के अभिलेखों के संबंध में केंद्रीय एवं राज के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
* कार्यक्रम में मुख्यरूप से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोती लाल वर्मा, उपाध्यक्ष मीना वर्मा, आर.सी. वर्मा, महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष जागेश्वर बघेल, मंत्री जीवराखन वर्मा, यशवंत वर्मा ,अंकेक्षक महेंद्र कश्यप ,सचिव संतोष आडिल, कार्यालय सचिव मोहित वर्मा, कार्यालय प्रभारी रामचंद वर्मा, केंद्रीय महिला अध्यक्ष सरिता बघेल, युवा अध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा, राज प्रधान जगेश्वर वर्मा रायपुर, सुनीता वर्मा बलौदा बाजार, सत्यभामा परगनिहा धमधा, रामखिलावन वर्मा पलारी, ठाकुर राम वर्मा तिल्दा, नीलमणि परगनिहा धरसीवा, हरिराम वर्मा अर्जुनी, चिंताराम वर्मा चंदखुरी, ईश्वरी वर्मा दुर्ग, युगल किशोर आडील पाटन, सहित केंद्र एवं राज के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किया तथा प्रशिक्षण मे प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।उक्त प्रेस विज्ञप्ति महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा एवं सुनील नायक ने दी।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर