जिला स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जी का 528 वां जन्मोत्सव बेमेतरा में संपन्न
150 मानस पथिकों को श्री तुलसी साहित्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित
51 मानस मंडलियों के सदस्यों को आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र से सम्मानित
राम और राम कथा आज भी शाश्वत और प्रासंगिक है - प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख श्री
बेमेतरा""" श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला इकाई बेमेतरा द्वारा एक दिवसीय गोस्वामी तुलसीदासजी का 528 वां जन्मोत्सव एवं अलंकार समारोह का आयोजन श्रीराम मंदिर प्रांगण बेमेतरा में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख, पं. शिवकुमार पाठक, हरिदास महाराज , घनश्याम सिंह ठाकुर कर्मा सम्राट ,बाल संस्कार संचालक अशोक मिश्रा, मानस मणि ठोकेलाल देवांगन, मानस मर्मज्ञ राम राजेश साहू, आकाशवाणी कलाकार थम्हनदास अस्तूरे, मानस मर्मज्ञ रिझन सिंह सेन गुरुजी, प्रदेश सलाहकार त्रेता चंद्राकर विनायकपुर, बालोद जिला अध्यक्ष लिलार सिन्हा एवं बेमेतरा जिला अध्यक्ष अनिल रजक के अतिथि में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम शुभारंभ दीप प्रज्वलित, गोस्वामी तुलसीदास जी एवं श्रीराम दरबार के छायाचित्र में पूजा अर्चना के पश्चात श्री रामचंद्र कृपालु भजमन एवं हनुमान चालीसा पाठ श्रीराम जानकी मानस परिवार बेमेतरा द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख ने कहा कि श्रीरामचरितमानस तुलसी की चेतना से अवतरित विश्व वंदनीय महाकाव्य है जो मानवीय जगत को मनुष्य होने का बोध कराता है इसलिए राम और राम कथा आज भी शाश्वत और प्रासंगिक है उन्होंने जिला इकाई बेमेतरा संगठन को सराहा। श्रीराम मंदिर मुख्य पुजारी पं. शिवकुमार पाठक ने कहा कि अध्यात्म के लिए श्रीरामचरितमानस का पठन-पाठन संस्कार प्रबल करने पर ही हमें आत्म दर्शन हो सकता है जिससे समाज का कल्याण संभव है। प्रदेश सलाहकार त्रेता चंद्राकर के द्वारा श्रीरामचरितमानस में से प्रेरक प्रसंग के माध्यम से गोस्वामी तुलसीदास जी के संदेश को अपनी व्यवहारिक जीवन में संजोने का संदेश दिया। मानस मणि ठोकेलाल देवांगन ने कहा कि गोस्वामी जी के जीवन चरित्र के पुस्तक पर प्रकाश डालते हुए उनके कष्टमय जीवन को भावपूर्ण जन समुदाय के बीच में संदेश को रखा जिसे श्रोताओं ने अत्यंत ही गंभीरता से सुने। बालोद जिला अध्यक्ष लिलार सिन्हा ने कहा कि गोस्वामी जी के प्रेरणा स्रोत रत्नावली हैं रत्नावली के पावन प्रसंग को लेकर ज्ञान भक्ति वैराग्य के विषय में प्रभावी तरीके से विचार रखें। मानस मर्मज्ञ राम राजेश साहू द्वारा युग तुलसी रामकिंकर जी महाराज एवं मुरारी बापू को माध्यम बनाकर प्रत्येक लोगों को तुलसीदास जी के काव्य से जीवन में चरितार्थ करना चाहिए। पं.अशोक मिश्रा ने कहा कि भवसागर से तरने के लिए भजन कीर्तन नाम स्मरण ही सार है। जिला संरक्षक हरिदास महाराज ने कहा कि श्रीरामचरितमानस ही ऐसा ग्रंथ है जिससे अपने जीवन मे आत्मसात कर अपना कल्याण कर सकते हैं। कर्मा सम्राट घनश्याम ठाकुर ने विभिन्न प्रसंगों को छत्तीसगढ़ी कविता के माध्यम से जन समुदाय को आनंदित किया। आकाशवाणी कलाकार थम्हनदास अस्तूरे ने गोस्वामी जी के जन्मोत्सव पर सोहर पद का गायन कर श्रोताओं का आनंद में चार चांद लगा दिया। मानस मर्मज्ञ रिझन सिंह सेन गुरुजी ने गोस्वामी जी के संपूर्ण जीवन परिचय को विस्तार से रखे। जिला अध्यक्ष अनिल रजक ने कहा कि तुलसी मानस प्रतिष्ठान सनातन संगठन है जिससे प्रत्येक व्यक्ति को जुड़ना चाहिए और अपने धर्म की रक्षा करना चाहिए।
कार्यक्रम में राम रसिया मानस परिवार चमारी, आदर्श मानस मंडली सेमरिया, श्रीराम जानकी मानस परिवार बेमेतरा, शक्ति संगम मानस मंडली भिंभौरी, जय शीतला मानस मंडली सेमरिया, वीना महिला मानस मंडली सिंघौरी, जय संतोषी महिला मानस मंडली खाल्हे देवरी, सुर समृद्धि भजन मंडली बेमेतरा एवं जय बजरंग मानस परिवार सनकपाट की मंडली ने मनमोहक प्रस्तुति दिए जिससे दर्शक श्रोतागण मंत्र मुग्ध होकर ताली बजाने लगे।
प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख द्वारा अलंकरण समारोह बेमेतरा जिला के चारों विकास खण्डों से पधारे हुए जो 25 वर्षों से श्रीरामचरितमानस के आयोजन, संगठन, संगीत एवं व्याख्या में सेवा देने वाले 150 मानस पथिकों को श्री तुलसी साहित्य अलंकरण पत्रक, श्रीफल, गमछा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया व तुलसी मानस प्रतिष्ठान के 51 आजीवन सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र देकर अपने कर कमलों से सम्मानित किया।
कार्यक्रम संचालन मानस मर्मज्ञ रिझन सिंह सेन गुरुजी एवं आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष अनिल रजक एवं बेमेतरा तहसील अध्यक्ष देवराम साहू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अलंकरण प्राप्त करने वाले नरसिंह साहू डोमन सिंह वर्मा अशोक कुमार साहू सेमरिया, फिरंताराम साहू चमारी,रमऊ चक्रधारी खंडसरा, रोशन साहू घोंठा नवागढ़, त्रिभुवन साहू तारालीम,रूखुम साहू पिरदा, संतोष साहू आंदु, उभेराम साहू अछोली, राधेश्याम साहू लेंजवारा, अनुज राम यादव बोरिया सालिकराम साहू भटगांव, सुरित राम साहू सरदा, तामेश्वर साहू कोसपातर, राजकुमार ताम्रकार बेरला, महाराजदिन धिवर भिंभौरी,मेहतरू राम ध्रुव मटका, भागबली ध्रुव पचभैया, करण निर्मलकर पचभैया, भगवान दास वैष्णव दिलेश्वर साहू तखत निषाद भंसूली, बलराम निषाद शत्रुहन साहू अर्जुनी, भागीरथी बैजलपुर, घनाराम साहू जगमोहन साहू भूखन साहू खिलोरा, रामकुमार वर्मा गंगापुर, किशन लाल साहू धिराजी साहू तनसुखदास मानिकपुरी परमेश्वर तिवारी कन्हैयालाल वर्मा दुकलहा वर्मा सिंघौरी, मदन लाल वर्मा कोबिया, नारायण साहू मोहभट्ठा, धन्नु श्रीवास राजकुमार भट्ट कंतेली, देवराम साहू, तोपसिंह वर्मा, सोनी राम जोशी, खेलावन साहू, मनहरण साहू, करण सिंह साहू, कृपाराम साहू, रामनारायण वर्मा, दुर्गा वर्मा ,पंचराम पाटिल, संतोष साहू, उत्तम साहू, तुलाराम साहू, अवधराम साहू, अशोक प्रसाद मिश्रा, दुर्गा प्रसाद साहू, बिरझू राम साहू ,पुसऊ राम साहू, कृष्ण कुमार साहू, रामकुमार साहू, अभ्भन सेन, रामकुमार सेन, बसंत दास मानिकपुरी, लेखराम वर्मा, दयालु कश्यप, रामकुमार वर्मा, डॉ हरीश साहू ,तोपकुमार साहू ,अजय वर्मा ,जोहनदास मानिकपुरी ,प्रमोद चौहान ,मनहरण यादव, राजू साहू अनिल साहू, विनोद साहू ,मोहित साहू, केदार साहू ,रमेश राजपूत, महेंद्र साहू, जयराम राजपूत ,गोपी राम पटेल ,नेतराम साहू, मुक्तानंद वर्मा, दालचंद साहू, बलदेव साहू, तुलसीराम साहू, आजू राम साहू, देउराम साहू, बालाराम यादव, दुकालू राम साहू जयलाल साहू, बल्लू राम जगन्नाथ साहू ,रिझन सिंह सेन, पुरुषोत्तम पटेल, महेश्वर प्रसाद श्रीवास, सेवक राम साहू, भागवत साहू ,कौशल सिन्हा ,चेतन साहू राजकुमार कश्यप, तारण साहू ,द्वारिका साहू ,सखन साहू ,संजय साहू मोतीराम साहू मनहरण साहू ,आशीष साहू ,रोहित साहू, गणेश निषाद ,निलेश यादव, भूखन साहू, नरोत्तम निषाद, संतोष कुमार साहू सहित 150 लोगों ने श्री तुलसी साहित्य अलंकरण पुरस्कार प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ जिला इकाई बेमेतरा के कार्यवाहक अध्यक्ष तोपसिंह वर्मा, उपाध्यक्ष कौशल सिन्हा ,विनोद साहू, कोषाध्यक्ष धनाजी लाल निषाद, सचिव रामकुमार साहू , संगठन सलाहकार अशोक कुमार साहू, रमऊ चक्रधारी, तहसील बेमेतरा अध्यक्ष देवराम साहू, प्रभारी मेहतरू राम ध्रुव, तहसील बेरला अध्यक्ष पंचराम यादव, प्रभारी विनोद साहू, तहसील नवागढ़ अध्यक्ष मनहरण लाल साहू, प्रभारी अशोक कुमार साहू, तहसील साजा अध्यक्ष डा नेहरू श्रीवास्तव एवं प्रभारी भोजराम साहू, कार्यकारिणी सदस्य दालचंद साहू, दुकालू राम साहू, बलदेव साहू, चंदू साहू, हेमूराम चंद्राकर, नरोत्तम लाल साहू, पंडित रामजी पाठक, संतोष साहू, आजूराम साहू, तुलाराम साहू, महेंद्र वर्मा, रुखुम साहू, फिरतू राम साहू, भागीरथी साहू, संतोष जायसवाल,चेतन साहू, महेंद्र वर्मा एवं गोकुल बंजारे, विभास मिश्रा राजा तंतुवाय, राजकुमार ताम्रकार, लालाराम साहू, गैंदलाल साहू, भोला जायसवाल, मनोज यादव ,नारायण पाठक, हेमंत त्रिपाठी, संतोष साहू,अगम दास मानिकपुरी, भागबली देवांगन, नोहर दास मानिकपुरी, बसंत साहू, राजेश योगी, मोहन दास मानिकपुरी, पूरन निर्मलकर, नंदू सोनी, राजेश निषाद, धर्मेंद्र साहू, नेतराम साहू एवं लखन वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।