*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया नाग पंचमी पर्व*

संकुल केंद्र पचरी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में नाग पंचमी का पावन पर्व विशेष श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में एक संक्षिप्त सांस्कृतिक एवं जानकारीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नाग पंचमी पर्व के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार नाग देवता की पूजा अर्चना से हुई। इस दौरान शिक्षकगण श्री तारकेश्वर कुमार धीवर, श्री संगम कुमार मन्नाडे, एवं मैडम भारती तांती की सक्रिय सहभागिता रही | विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने नाग पंचमी के ऐतिहासिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है, जिसमें सर्पों की पूजा कर उनसे जीवन की रक्षा की प्रार्थना की जाती है। यह पर्व प्रकृति और जीवों के प्रति सम्मान एवं सहअस्तित्व की भावना को प्रकट करता है। विद्यालय के बच्चों ने पूरे हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ नाग पंचमी का पर्व मनाया, जिससे उनमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति गर्व एवं लगाव की भावना और अधिक प्रगाढ़ हुई।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3