*शिवनाथ नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए करें पुख्ता इंतजाम - डॉ. प्रतीक उमरे*
*शिवनाथ नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए करें पुख्ता इंतजाम - डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने दुर्ग कलेक्टर अभिजित सिंह से शिवनाथ नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिवनाथ नदी मॉनसून की तीव्रता और मोंगरा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण अपने जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि का सामना कर रही है।बढ़ते जलस्तर ने दुर्ग जिले में बाढ़ और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा दिया है उसके बावजूद नदी के किनारे लोगों का अनावश्यक जमघट दुर्घटनाओं को निमंत्रण देने के समान है।इसलिए महमरा एनीकट और अन्य संवेदनशील स्थानों पर रेलिंग और कमजोर अवसंरचना की तत्काल मरम्मत की जाए तथा नदी के किनारे खतरनाक क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड और बैरिकेड्स लगाए जाएं जो लोगों को सेल्फी लेने या अन्य जोखिम भरे गतिविधियों से रोकें एवं नदी के आसपास के क्षेत्रों में नावों,लाइफ जैकेट्स और अन्य बचाव उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई हो सके।सेल्फी लेने या नदी के पास अनावश्यक भीड़ जमा करने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए नदी के किनारे खतरनाक क्षेत्रों में धारा 144 लागू करने पर विचार किया जाए ताकि अनावश्यक भीड़ को रोका जा सके।
भवदीय
डॉ.प्रतीक उमरे
पूर्व एल्डरमैन
नगर निगम दुर्ग।