*"अंजोर विजन" विकास का एक ठोस रोडमैप - डॉ. प्रतीक उमरे*

*"अंजोर विजन" विकास का एक ठोस रोडमैप - डॉ. प्रतीक उमरे*

*"अंजोर विजन" विकास का एक ठोस रोडमैप - डॉ. प्रतीक उमरे*
*"अंजोर विजन" विकास का एक ठोस रोडमैप - डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047 एक दूरदर्शी सोच है,जो राज्य के 13 प्रमुख क्षेत्रों में 10 मिशनों के माध्यम से आर्थिक,सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को संतुलित रूप से बढ़ावा देने की रणनीति प्रस्तुत करता है।इसमें कृषि,मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन,संस्कृति,लॉजिस्टिक्स,सूचना प्रौद्योगिकी,जैविक खेती और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है।यह दस्तावेज अल्पकालिक,मध्यकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करता है,जो छत्तीसगढ़ को विकासशील से विकसित राज्य में परिवर्तित करने की दिशा में एक मजबूत नींव रखता है।विशेष रूप से, इस विजन में राज्य की सकल घरेलू उत्पाद को वर्तमान 5 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2047 तक 75 लाख करोड़ रुपये करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।इससे प्रति व्यक्ति आय 20 लाख रुपये वार्षिक तक पहुंचने की संभावना है, जो राज्य के नागरिकों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व सुधार लाएगा। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य की सराहना करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के आर्थिक उत्थान का प्रतीक साबित होगा।यह विजन राज्य को एक नई दिशा और गति प्रदान करेगा,जिससे छत्तीसगढ़ भारत के विकसित राज्यों में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा।

भवदीय 
डॉ. प्रतीक उमरे 
पूर्व एल्डरमैन 
नगर निगम दुर्ग।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3