*बाढ़ एवं संभावित खतरों से बचाव और उपाय विषयक “सुरक्षित शनिवार” का आयोजन*
विकासखंड तिल्दा नेवरा के संकुल केंद्र पचरी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में “मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम” के अंतर्गत “सुरक्षित शनिवार” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदाओं, विशेषकर बाढ़ एवं अन्य संभावित खतरों से सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आपदा की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना और आवश्यक उपायों को गहराई से समझा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने बच्चों को आपातकालीन परिस्थितियों में क्या करना चाहिए, इसकी व्यवहारिक जानकारी सहज एवं सरल भाषा में प्रदान की। इस जागरूकता अभियान को प्रभावशाली बनाने में विद्यालय के समर्पित शिक्षकों – तारकेश्वर कुमार धीवर, संगम कुमार मन्ना डे एवं श्रीमती भारती तांती – का विशेष योगदान रहा। उनके प्रयासों से कार्यक्रम न केवल शिक्षाप्रद बल्कि रोचक भी बन सका। विद्यालय परिवार द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ जीवनोपयोगी व्यवहारिक शिक्षा भी दी जा रही है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध हो रही है।