ग्रामीण एकता की मिसाल: साकरा और लखना गांव को ईमानदारी के लिए किया जाएगा सम्मानित, पॉवर प्रोजेक्ट का जमकर विरोध।
तिल्दा नेवरा
दिलीप वर्मा
ग्रामीण एकता की मिसाल: साकरा और लखना गांव को ईमानदारी के लिए किया जाएगा सम्मानित, पॉवर प्रोजेक्ट का जमकर विरोध।
तिल्दा नेवरा तहसील अंतर्गत ग्राम सांकरा और लखना के ग्रामीणों ने एकजुट होकर नाकोड़ा इस्पात एवं पॉवर लिमिटेड के खिलाफ जिस तरह ईमानदारी व दृढ़ता से विरोध किया है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्पद बन गया है।
ग्रामवासियों के इस सामूहिक निर्णय और ईमानदारी को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम के प्रदेश महासचिव एवं रायपुर जिला अध्यक्ष दास जी साहू द्वारा इन दोनों ग्रामों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।
बताया गया कि ग्राम सांकरा के साथ आसपास के लगभग 15 गांवों के लोगों ने एकजुट होकर इस प्रोजेक्ट के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। ग्राम सांकरा में कंपनी के खिलाफ 100% समर्थन के साथ विरोध दर्ज कराया गया है।
इस ऐतिहासिक जनसहभागिता और ईमानदारी की भावना को देखते हुए, दोनों ग्रामों को एक विशेष सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 27 जून को सुबह 10 बजे ग्राम सांकरा में आयोजित जनसुनवाई के विरोध कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, महिला मोर्चा, मुस्लिम मंच, उपभोक्ता फोरम और पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम और नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।