*छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का एक दिवसीय यादव महाकुंभ रायगढ़ में:- अमित यादव बेमेतरा*
*मेघू राणा बेमेतरा*।29-06-2025 को रायगढ़ के पंजरी प्लांट आडिटोरियम चक्रधर नगर रायगढ़ में आयोजित किया गया है। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री जगनिक यादव जी सहित प्रदेश भर से समाजिक पदाधिकारी एवं सभी आजीवन सदस्य पार/ केन्द्र/परिक्षेत्र/नगर ईकाई/ जिला ईकाई/तहसील/ब्लाक/महानगर ईकाई/ प्रदेश ईकाई के सभी पदाधिकारी सदस्य इस आयोजन में सादर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम में महिला पदाधिकारी एवं सदस्य गण पीला साड़ी एवं पुरुष वर्ग सामाजिक पदाधिकारी सफेद कुर्ता/ पेंट शर्ट एवं पीला जैकेट में अपने परिचय पत्र के साथ उपस्थिति दर्ज कराये जिससे कि कार्यक्रम की भव्यता बरकरार रहे
जिला अध्यक्ष/ महानगर ईकाई अध्यक्ष/तहसील अध्यक्ष/ब्लॉक अध्यक्ष/परिक्षेत्र अध्यक्ष आमसभा में उपस्थित अपने पदाधिकारियों की सूची प्रदेश सचिव सुंदर लाल यादव/ प्रदेश कोषाध्यक्ष जी आर यादव के पास जमा करें। आप सभी का मंच पर सम्मानित किया जाएगा।