प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र खरोरा में समर कैंप का आयोजन किया
खरोरा
प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रीष्मावकाश में खरोरा के ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र में एक म ई
से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।इस कैंप में खरोरा नगर के विभिन्न विद्यालयों से सभी आयु वर्ग के पढ़ने वाले बच्चे भाग ले रहे हैं।
इस कैंप के माध्यम से बच्चों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाती है।
खेल खेल में उन्हें ध्यान,मन को एकाग्र करना, ट्रैफिक नियमों की जानकारी, स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों को अपनाना, प्रकृति के प्रति प्रेम,पशु पक्षियों के प्रति दयालुता जैसे मानवीय मूल्यों की शिक्षा दी जाती है। प्रतिदिन ब्रह्माकुमारी उमा दीदी बच्चों
को आत्मा परमात्मा का ज्ञान, संसार के चक्र की जानकारी देने के साथ राजयोग का अभ्यास करवा रही हैं।
ब्रह्माकुमारी दीदियां बेकार पड़ी वस्तुओं से रचनात्मक चीजों का निर्माण, ड्राइंग पेंटिंग, जुंबा डांस एरोबिक्स आदि सीखा रही है,जिसका बच्चे भरपूर आनंद ले रहे है। सेवा केन्द्र के सभी भाई बहन इस कार्य में सहयोग दे रहे हैं।
ब्र.कु.उमा दीदी बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।