बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ का बजट विकास को गति देने वाला बजट : अजय अग्रवाल
मेघू राणा बेमेतरा: छत्तीसगढ़ का बजट विकास को गति देने वाला बजट : अजय अग्रवाल. छाया नगर पंचायत देवकर अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत देवकर उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का बजट विकास की गाति देने वाला हैं।अटल निर्माण के साथ इसे तैयार किया गया है। किसानों के लिए 5 एचपी तक के सिंचाई पंपों पर 3500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कृषि उन्नति योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपए रखे गए हैं। छोटे व्यापारियों और कर्मचारियों के लिए 53त्र डीए बढ़ाया गया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रूपए प्रति मानक बोरा मिलेगा।चरण पादुका योजना, छात्र स्टार्ट अप और नवाचार नीति को लागू किया जाएगा।रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज होगी। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया।