तिल्दा नेवरा: तिल्दा नेवरा जनपद पंचायत अध्यक्ष बने टिकेश्वर मनहरे, दुलारी वर्मा उपाध्यक्ष
आज तिल्दा नेवरा जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। प्रतिष्ठा के इस चुनाव में 2 दमदार प्रत्याशी आमने सामने थे और दिलचस्प बात यह है कि दोनों हो भाजपा समर्थित थे।
अध्यक्ष के लिए सर्वप्रथम शिवशंकर वर्मा अपने 12 सदस्यों के साथ पहुंचे, वहीं टिकेश्वर मनहरे अपने 13 सदस्यों को लेकर उपस्थित हुए।
चुनाव के मद्देनजर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
भारी जांच पड़ताल व निर्वाचन प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही सदस्यों को अंदर जाने दिया गया।
किसी भी अन्य लोगों को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी केशरी नंदन नायक, कुछ अन्य सीएसपी, कई थानेदारों सहित भारी संख्या में पुरुष व महिला पुलिस बल उपस्थित हुए थे। तगड़ा सुरक्षा व्यवस्था यहां पर की गई थी पूरी जांच पड़ताल के बाद ही जनपद परिसर में किसी को जाने दिया गया।
टिकेश्वर मनहरे बने तिल्दा नेवरा जनपद पंचायत अध्यक्ष।
तिल्दा नेवरा जनपद पंचायत के 25 में से 13 वोट टिकेश्वर मनहरे को मिला और शिवशंकर वर्मा को मिले 12 मत, एक मत से टिकेश्वर विजई घोषित किए गए।
खुशी के आंसू देखते ही बना।
सबसे पहले जनपद पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव हुआ जितने के बाद बाहर आते ही टिकेश्वर मनहरे ने अपने बड़े भाई वेदराम मनहरे के गले लग कर रोया। खुशी के आंसू देखकर सभी लोग भाऊक हो गए।
अध्यक्ष पद पर पराजित होने के बाद पुनः उपाध्यक्ष के लिए लड़ा चुनाव
दोपहर बाद उपाध्यक्ष पद के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की गई। जिसमें अध्यक्ष के पराजित प्रत्याशी शिवशंकर वर्मा पुनः उपाध्यक्ष के लिए भी नामांकन दाखिल किया।
शाम को 5 बजे उपाध्यक्ष पद का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें श्रीमती दुलारी सुरेन्द्र वर्मा विजई घोषित किए गए। दुलारी वर्मा को 13 मत और शिव शंकर वर्मा को 12 मत प्राप्त हुए।
जीत के बाद विजई रैली निकाली गई, खुली जीप में अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, उपाध्यक्ष दुलारी वर्मा सहित अन्य जनपद सदस्य उपस्थित हुए। साथ ही भारी संख्या में समर्थक उपस्थित थे जमकर नारेबाजी व आतिशबाजी की गई।