दिल्ली जीते हैं, दुर्ग भी जीतेंगे - भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली में जीत से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।दिल्ली से शुरू हुई जीत की बयार दुर्ग तक पहुंचेगी और दुर्ग नगर निगम में भी इस बार भारतीय जनता पार्टी के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेंगे।कांग्रेस का इस बार दुर्ग नगर निगम से सफाया हो जाएगा।उन्होंने कहा कि दुर्ग में प्रचार के दौरान आम जनता से मिल रहे अपार स्नेह को देखते हुए पूर्ण रुप से आश्वस्त हैं कि दिल्ली के साथ अब दुर्ग भी जीतेंगे।डॉ.प्रतीक उमरे ने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि मोदी की नीतियों को जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर यह साफ कर दिया है कि जनता अब झूठ और भ्रष्टाचार को नहीं बल्कि विकास की राजनीति को तवज्जो देती है।