कांग्रेसी अनपढ़ होने की वजह से जमानत और दोषमुक्त के बीच अंतर नहीं समझ पाते - भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे
कांग्रेसी अनपढ़ होने की वजह से जमानत और दोषमुक्त के बीच अंतर नहीं समझ पाते - भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के जमानत पर कांग्रेसियों द्वारा ऐसी खुशियां मनाई जा रही है हैं मानो वो सभी आरोपों से दोषमुक्त हो गए हों। उन्होंने कहा कि जमानत मिलने का मतलब आरोपमुक्त और रिहा हो जाना नहीं है। वैसे भी कांग्रेस के आधे से ज्यादा नेता जमानत पर हैं और कांग्रेसी नेता अनपढ़ होने की वजह से जमानत और दोषमुक्त के बीच अंतर नहीं समझ पाते और खुद के साथ साथ जनता को भी गुमराह करते हैं। बलौदा बाजार आगजनी घटना अचानक हुआ आक्रोश नहीं था बल्कि यह पूरी तरह से सोची समझी साज़िश थी। इस पर संलिप्त लोगों को बक्शा नहीं जाना चाहिए क्योंकि अगर ऐसा होगा है तो भविष्य में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का मनोबल बढ़ेगा और लगातार राज्य में ऐसी घटनाएं आए दिन घटित होती रहेंगी।भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने दावा किया है कि देवेंद्र यादव की खुशी जल्द काफूर हो जाएगी।आज उन्हें जमानत मिलने पर जंग जीतने का जो अहसास हो रहा है,वह अधिक दिनों तक टिकने वाला नहीं है। विधायक देवेन्द्र यादव को जान लेना चाहिए कि उन्हें तो वापस जेल जाना ही है।वे बच नहीं सकते हैं।