तिल्दा नेवरा: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तिल्दा में चुनावी सभा को किया संबोधित

तिल्दा नेवरा: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तिल्दा में चुनावी सभा को किया संबोधित

तिल्दा नेवरा: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तिल्दा में चुनावी सभा को किया संबोधित

तिल्दा नेवरा: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तिल्दा में चुनावी सभा को किया संबोधित


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम गांधी चौक नेवरा पहुंचे और कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण वर्मा सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के झुमलेबाजी और धमकी चमकी से नहीं घबराना है। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों को विजय बनाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्य मंत्री विष्णु देव साय की भी खिंचाई की साथ ही क्षेत्रीय विधायक व मंत्री टंक राम वर्मा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा में मंत्री की भी नहीं चल रही है, मंत्री टंक राम कोई काम के मंत्री नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार योजनाओं का नाम बदल डाली। 

उन्होंने कहा कि आपने कांग्रेस के हमारे 5 साल के कामकाज को देखा है। कांग्रेस पार्टी काम पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि तिल्दा नेवरा का विकास कराना है तो कांग्रेस प्रत्याशी को विजई बनावे। कार्यक्रम को पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा ने भी संबोधित किया।

अध्यक्ष प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझ पर भरोसा करते हुए अध्यक्ष का टिकट दिया है, आपने मुझे लगातार 3 बार पार्षद चुनकर सेवा का मौका दिया है अब अध्यक्ष बनाकर सेवा का मौका देवे। इस अवसर पर भारी संख्या में नागरिक गण उपस्थित हुए।


श्री दिलीप वर्मा जी की बात 

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3